Skip to main content

वीडियो: बंद घर का ताला तोड़कर सोना चांदी के जेवरात व 2 लाख के लूट मामले में 2 गिरफ्तार: एसपी.





एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है. बताया जा रहा है कि पुलिस के द्वारा बंद घरों में घुसकर चोरी वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही साथ गिरफ्तार अभियुक्त पास से मोटरसाइकिल चांदी के गहने एवं अन्य सामान भी बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी से पुलिस के द्वारा कई कांडों का उद्भेदन भी कर लिए गया है. बक्सर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी कर मीडिया कर्मियों के समक्ष इस बात की जानकारी दी है.

 बक्सर एसपी ने पत्रकारों से जानकारी साझा करते हुए बताया गया है कि राजकुमार पिता स्वर्गीय जगदीश प्रसाद ग्राम बह्मपुर जिला बक्सर ने बह्मपुर थाना में दिनांक 27 जुलाई  को लिखित आवेदन दिया था. जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि दिनांक 26 जुलाई को अपने निजी वाहन से वह अपने बेटे का इलाज करवाने हेतु अपने परिवार के साथ बनारस गए थे. उसी रात उनके घर के मेन गेट के दरवाजा का ताला तोड़कर घर में रखी हुए सोने चाँदी के जेवरात एवं नगद 2 लाख रुपये की लूट कर ली गई.


 उक्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष द्वारा एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस अधीक्षक बक्सर को इस घटना की सुचना दी गई. इस कांड घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बक्सर ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमराँव के नेतृत्व में टीम गठित कर इस कांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए.

गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वैज्ञानिक एवं तकनिकी अनुसंधान व अन्य साक्ष्य के आधार पर कांड का अनुसंधान शुरू किया गया. अनुसंधान के क्रम में दो अभियुक्त दीपक कुमार पिता शिवानन्द प्रसाद, अभिषेक सोनी उर्फ भोलु पिता छठु प्रसाद को गिरफ्तार किया गया. इनसे पुछताछ के दौरान अंजनी कुमार गुप्ता उर्फ मंटू पिता रमेश प्रसाद ग्राम पाईप लाईन बिहियां, सदाम हासमी पिता  आबिद हासमी ग्राम बिहियां, रवि वर्मा पिता ध्रुव प्रसाद ग्राम धोबिया मुहल्ला बिहियां व एक अन्य सोनार जिसका नाम नहीं पता है. जो कि रवि वर्मा के साथ काम करता है सभी का थाना बिहियां जिला भोजपुर (आरा) के कांड में शामिल होने की बात सामने आई. साथ हीं गिरफ्तार अभियुक्तों ने यह भी बताया कि हमलोगों के द्वारा मुफस्सिल कांड संख्या 258 / 23 दिनांक- 21 जून 2023 पाण्डेयपट्टी एवं नया भोजपुर कांड संख्या -264 / 23 दिनांक-  24 जून 2023 कृष्णापुरी नया भोजपुर कॉलोनी में चोरी भी चोरी किया गया है  तथा चोरी किए गए समान को सोनार के पास बेच दिए जाने की बात भी उनके द्वारा बताया गया. 

गिरफ्तार अभियुक्त दीपक कुमार गुप्ता उर्फ लल्लु पिता शिवानन्द प्रसाद ग्राम बिहियां, थाना बिहियां जिला भोजपुर (आरा) के विरुद्ध  औद्योगिक थाना कांड संख्या 118/21 दिनांक 06 जुलाई 21 धारा/ 414/34  व कांड संख्या 89/21 दिनांक 19 मई 21 धारा-457/380 व कांड संख्या 90/21 दिनांक 20.मई 21 धारा-457/380  व कांड संख्या 97 / 21 दिनांक 12. जून 21 धारा-457/380 दर्ज है.

वहीं गिरफ्तार दूसराअभियुक्त अभिषेक सोनी उर्फ भोलु पिता छठु प्रसाद, ग्राम बिहियाँ थाना बिहियां, जिला भोजपुर है. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक मोटरसाईकिल, 133 ग्राम चाँदी व मोबाइल बरामद किया गया है. 


बता दें कि इस कांड में पकड़े गए उपरोक्त दोनों अभियुक्तों को पुलिस के द्वारा मीडिया कर्मियों के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया. वहीं, कांड में सम्मिलित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा प्रयास किया जा रहा है. 

इन लोगों को पकड़ने व कांड के उद्भेदन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमराँव अफाक अंसारी,  थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक ब्रह्मपुर बैजनाथ चौधरी,डी.आई.यू प्रभारी युसुफ अंसारी, डी.आई.यू पुलिस निरीक्षक नीतिश कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक  योगेन्द्र कुमार, डी.आई.यू टीम एवं पुलिस सशस्त्र बल ब्रम्हपुर शामिल रहे.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19