Skip to main content

युवती के साथ छेड़खानी व मारपीट, विरोध करने पर लोहे के रड से वार कर परिवार वालों को किया घायल...



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इटाढ़ी थाना क्षेत्र के अतरौना गांव में युवती से छेड़खानी व मारपीट का एक मामला सामने आया है. जिसमें छेड़खानी का विरोध करने पर युवती के परिवार वालों के साथ आरोपी पक्ष के द्वारा जमकर मारपीट की गई. जिसमें की युवती युवती की मां एवं पिता बुरी तरह से घायल हो गए.



बताया जा रहा है कि लीलावती देवी पति श्री राम चौधरी ग्राम अतरौना थाना इटाढ़ी अपनी पुत्री के साथ शौच हेतु बाहर गई हुई थी. जहां गांव के ही शिव मंदिर के समीप सुखपाल का बैठका है. जहां सुखपाल पाल पिता बेचन पाल, राकेश पाल पिता नंदलाल पाल, राजेंद्र पाल पिता नंदलाल पाल, मनीष पाल पिता नंदलाल पाल, सोनू पाल,मोनू पाल दोनों पिता सुखदेव पाल, बेचन पाल, बिहार पाल दोनों के पिता राम गोविंद पाल, यशोदा देवी पति नंदलाल पाल, कलावती देवी पति बिहारी पाल एवं अन्य सुनियोजित तरीके से घात लगाकर बैठे थे. जहां युवती के साथ उनलोगों ने छेड़खानी शुरू कर दिया एवं जब युवती की माँ ने इसका विरोध किया तो उनके मां व उनके ऊपर हमला कर दिए. सबसे पहले सुखपाल पाल पिता बेचन पाल के द्वारा ललकारा गया जिसके बाद राकेश पाल, राजेंद्र पाल एवं अन्य लोग लोहे का रड एवं चाकू लेकर उनलोगों को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया. उसके बाद शोर-शराबा सुनकर जब युवती के पिता श्रीराम चौधरी तथा बेटी अंशु कुमारी घटनास्थल पर पहुंचे तो मनीष पाल एवं अन्य ने लाठी डंडा से मार कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया. उसी वक्त राजेंद्र पाल लोहे के रड से अंशु कुमारी के सर पर वार कर दिए. जिसके वजह से अंशु कुमारी के सर में काफी गंभीर चोट पहुंची. चोट पहुंचने की वजह से युवती खून की उल्टी करने लगी. जिसे इलाज हेतु ले जाया गया. जहां वह जीवन व मौत से जूझ रही है.




बता दें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार मारपीट के दरमियान यशोदा देवी ईंट और पत्थर से लगातार हमला कर रही थी. शोर शराबा सुनने के पश्चात जब मौके पर ग्रामीण पहुंचे तो बीच बचाव कर मारपीट को रोका गया. जिसके बाद घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया जहां से प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत उन्हें बक्सर के सदर अस्पताल में इलाज हेतु भेज दिया गया.

 बताया जा रहा है कि यह विवाद पहले औरतों के आपसी विवाद का था तथा उस मामले में पैक्स अध्यक्ष मनीष सिंह के द्वारा समझौता भी कराया गया था और सख्त हिदायत दिया गया था कि आगे से इस तरह का कोई मारपीट नहीं होनी चाहिए. लेकिन, इसके बावजूद भी दूसरे पक्ष के लोग नहीं माने और छेड़खानी मारपीट तथा जान मारने पर उतारू हो गए. घायल पक्ष के लोगों के द्वारा मामले में लिखित आवेदन देकर इटाढ़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु पहुंचा गया तो थानाध्यक्ष के द्वारा कहा गया कि सर्वप्रथम अपना इलाज करा कर आए उसके बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. लेकिन, परिजनों का कहना है कि इलाज उपरांत जब वह थाने में एफआईआर दर्ज कराने हेतु पहुंचे तो थानाध्यक्ष के द्वारा उन्हें डांटकर तथा अभद्र व्यवहार कर भगा दिया गया. जिसके बाद सभी लोग बक्सर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय अपनी फरियाद लेकर पहुंचे.


मामले की पुष्टि करते हुए मुख्यालय डीएसपी अशफाक अंसारी ने बताया कि अतरौना गांव से युवती से व उनके परिजनों से मारपीट करने का एक मामला प्रकाश में आया है. उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. प्राथमिकी दर्ज करने में जो विलंब हुआ है उसको लेकर थानेदार से पूछताछ भी की जाएगी.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19