Skip to main content

सुशासन के सरकार में दबंगों का नंगा नाच, सरेआम विवाहिता से छेड़खानी विरोध करने पर मारपीट व गोलीबारी..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सूबे  के मुखिया एक तरफ जहां बिहार में अमन चैन कायम होने की बात करते हैं. वहीं, दूसरी तरफ अपराधियों का बोल बाला चरम पर है. बता दें कि अपराधियों  द्वारा किसी को गोली मारने या युवती के साथ दुष्कर्म, हत्या को अंजाम देने एवं छेड़खानी करने तथा गोलीबारी की घटना को अंजाम देने में जरा सी भी संकोच नहीं की जा रही है. ऐसे में यह कहना गलत नही होगा कि सूबे बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. गठबंधन के इस सरकार में अपराधी पूरी तरह से बेक़ाबू हो चुके हैं. उनके द्वारा सरेआम अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. बिहार की जनता अपराधियों के तांडव से दहशत के माहौल में जीने को विवश है.

अपराधियों का मनोबल किस कदर बढ़ा है इसका ताजा उदाहरण बक्सर जिले के कृष्णाब्रम्हा थाना क्षेत्र में घटित एक घटना से मिल रही है. बता दें कि  कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी शाहपुर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले किसी गाँव में हुआ था. विवाहिता अपने पति के साथ अपने मायके आई हुई थी. जहां विवाहिता अपने पति के साथ कुछ जरूरी सामानों की खरीदारी हेतु टुड़ीगंज बाजार में गई थी. जहां स्थानीय गांव के ही दबंग किस्म के लोग विवाहिता के साथ छेड़खानी शुरू कर दिए. जिसका उनके पति के द्वारा विरोध किया गया. विरोध करने पर उक्त दंपति के साथ दबंगों ने मारपीट भी की. विवाहिता ने किसी तरह से इस बात की जानकारी अपने भाई को दी. मौके पर विवाहिता का भाई भी पहुंच गया. लेकिन, उसके पहुंचने से पूर्व ही उक्त दंपति को दबंगों ने एक कमरे में बंद कर पीटना शुरू कर दिया. इसी दरमियान किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा अरक गांव के रहने वाले विकेश कुमार सिंह को हिरासत में लिया गया और थाना लाया गया.

 इस मामले में पीड़ित दंपति के द्वारा विकेश सिंह, शमशेर सिंह, माना सिंह, सूरत सिंह, उत्तम सिंह एवं रोहित सिंह पर छेड़खानी करने, मारपीट करने व जान मारने की नियत से कमरे में बंद करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिक दर्ज कराई गई है.


इस संदर्भ में जानकारी देते हुए कृष्णाब्रम्हा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस के द्वारा विवाहिता के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मारपीट करने व जान मारने की नीयत से कमरे में बंद करने के संदर्भ में  प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस के द्वारा इस मामले में घटनास्थल से एक गोली का खोखा भी बरामद किया गया है. मामले में पुलिस के द्वारा एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है तथा अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. जल्द ही फरार सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस के द्वारा जेल भेज दिया जाएगा.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...