Skip to main content

डीएम ने कार्यालय कक्ष में वीसी के माध्यम से बीएलओ के द्वारा डोर टू डोर सत्यापन के निष्पादन से संबंधित आहूत की समीक्षात्मक बैठक..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के अध्यक्षता में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियो के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बीएलओ द्वारा डोर टू डोर सत्यापन संबंधित कार्यों के निष्पादन कार्य से संबंधित समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई. 


बक्सर जिला का दिनांक 21 अगस्त 2023 तक गृह सत्यापन कार्य औसत 36.97% है. इसी प्रकार बक्सर जिला के चारों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों का गृह सत्यापन कार्य निम्नवत है:- 199-ब्रह्मपुर 23.70%, 200-बक्सर 58.95%, 201-डुमराव 31.91% एवं 202-राजपुर (अ०जा०) 46.86% है.


गृह सत्यापन कार्यों की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि नावानगर, सिमरी, ब्रह्मपुर, केसठ, चक्की एवं चौगाई प्रखंडों में गृह सत्यापन का कार्य बहुत कम हुआ है. जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी नावानगर, सिमरी, ब्रह्मपुर, केसठ, चक्की एवं चौगाई को इस कार्य में तेजी लाकर अविलंब कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.

सभी बल विकास परियोजना पदाधिकारी को सभी शिक्षक, सेविका एवं बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर गृह सत्यापन के कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित तिथि तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. साथ ही कार्यों में तेजी लाने के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को इस कार्य को लगातार पयर्वेक्षण करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.



                                  *जिला जन संपर्क पदाधिकारी*
                                                *बक्सर।*


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19