Skip to main content

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने पटना एम्स वैक्सीन ट्रायल की समीक्षा की..

 


- वीसी के जरिए पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सी पी ठाकुर के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली. 

- वैक्सीन थर्ड पेज का ट्रायल होगा जल्द शुरू,250 से अधिक हो चुके हैं इनरोलमेंट.



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने रविवार को पटना एम्स में वैक्सीन ट्रायल की समीक्षा की. दो फेज का वैक्सीन ट्रायल पूरा हो चुका है. तीसरे फेज की तैयारी शुरू हो गई है. अभी तक 250 से अधिक इनरोलमेंट हुए हैं.
    

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे चार दिवसीय यात्रा पर बिहार में हैं. इस क्रम में रविवार को पटना एम्स पहुंचे. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी ठाकुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बातचीत की. उनके स्वास्थ्य संबंधित हालचाल जाना. डायरेक्टर से उनके स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली. गौरतलब है कि कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. ठाकुर पटना एम्स में इलाजरत हैं. इसके उपरांत केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने एम्स डायरेक्टर, कोविड प्रभारी एवं अन्य डॉक्टरों के साथ बैठक की. इसमें बिंदुवार वैक्सीन ट्रायल पर चर्चा हुई. एम्स ने तीसरे फेज की तैयारी शुरू कर दी है. यथाशीघ्र तीसरे फेज का भी ट्रायल शुरू हो जाएगा. इस मौके पर उन्होंने डॉक्टरों वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित किया. उनके कार्यों की सराहना की. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार प्रत्येक देशवासियों तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैक्सीन को लेकर लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं. उन्होंने तीन शहरों का दौरा भी किया. जहां पर विभिन्न कंपनियां इस कार्य में लगी हुई है. उन्होंने डाक्टरों एवं वैज्ञानिकों की हौसला अफजाई भी की. वैक्सीन वितरण पर भी लगातार समीक्षा बैठक जारी है. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने पटना एम्स में भर्ती कोविड-19 के मरीजों के हालात की भी जानकारी ली. उन्होंने विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव एवं टीबी एसोसिएशन के बिहार चैप्टर के अध्यक्ष उपेंद्र विद्यार्थी से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत कर उनका हालचाल जाना. अन्य मरीजों के हालात से भी अवगत हुए. सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की. एम्स प्रशासन से कोविड-19 मरीजों के ठीक होने के बाद की स्थिति एवं अन्य सामान मरीजों की भी जानकारी ली. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बताया कि बिहार में आरटीपीसीआर से टेस्टिंग की संख्या में बढ़ोतरी हो इसके लिए केंद्र सरकार लगातार सहयोग कर रहा है. 17 केंद्रों पर अपग्रेड करने का कार्य शुरू कर दिया गया है. इसके साथ ही कमिश्नरी स्तर पर भी आरटी पीसीआर से टेस्टिंग की व्यवस्था ज्यादातर पर संभव हो जाएगी. केंद्र के सहयोग से बिहार को एक कोबास मशीन उपलब्ध कराया जा रहा है. इससे टेस्टिंग की क्षमता में काफी बढ़ोतरी हो जाएगी. बिहार कोविड-19 में लगातार बेहतर कर रहा है. यहां ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 95 फ़ीसदी से अधिक है. जो आरटीपीसीआर मशीन है, वह पोस्ट कोविड-19 लोगों को मदद उपलब्ध कराएगा. लोगों के विभिन्न तरह के जांच भी इस मशीन से संभव हो सकेगा. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने लोगों से अपील की कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है. इसलिए कोविड के अनुरूप जो दिशा निर्देश है, उसका पालन करें. नियमित रूप से मास्क लगाएं, किसी तरह की ढिलाई ना बरतें.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...