Skip to main content

संवाददाताओं से एक प्रेस वार्ता के दौरान डीएम ने कहा मंगलवार 8:00 बजे शुरु होगी गणना, 8:30 बजे आएगा पहला रुझान ..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर डीएम अमन समीर ने समाहरणालय के सभाकक्ष में पत्रकारों से एक प्रेस वार्ता की. जिसमें चुनाव को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी पत्रकारों को दी गई साथ ही साथ यह भी बताया गया कि, निर्वाचन आयोग ने किस तरह के दिशा निर्देश जारी किए हैं. बताया गया कि मतगणना सुबह 8 बजे शुरु होगी जिसके बाद साढ़े आठ बजे तक पहला रुझान आएगा.

जिला पदाधिकारी ने बताया कि विधि-व्यवस्था को लेकर मतगणना स्थल से लेकर पूरे नगर में सेक्टर पदाधिकारी एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी. साथ ही साथ मतगणना स्थल की तरफ जाने वाले मार्ग पर अंबेडकर चौक तथा पांडेय पट्टी रेलवे क्रासिंग के समीप दो ड्राप गेट बनाए जाएंगे. डीएम ने बताया कि, तीन स्तरों पर वाहन की जांच होगी. पहले अंबेडकर चौक और पांडेय पट्टी रेलवे क्रासिंग के पास उसके बाद बाजार समिति गेट के पास तथा फिर अंदर मतगणना हॉल के समीप. 

उन्होंने कहा कि सेकंड लेयर की जांच के बाद कोई भी गाड़ी अंदर नहीं जा सकेगी. केवल आब्जर्वर के वाहन ही मतगणना हॉल तक जा सकेंगे. इसके साथ नहीं मतगणना के दिन अंबेडकर चौक तथा पांडेय पट्टी रेलवे क्रॉसिंग से रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा. बाजार समिति रोड में नो एंट्री होगी. साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे. पत्रकारों के अतिरिक्त कर्मियों तथा प्रत्याशियों के एजेंट आदि को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी. उनके मोबाइल फोन जमा करा लिए जाएंगे.

जिला पदाधिकारी ने बताया कि मतगणना हाल 5600 स्क्वायर फीट का होगा तथा व्यवस्था ऐसी की जाएगी कि हर टेबल से दूसरे की दूरी तकरीबन 12 फीट हो. उन्होंने बताया कि, हर विधानसभा के लिए दो मतगणना हॉल बनाए गए हैं, जिनमें एक मतगणना हॉल में 10 तथा दूसरे मतगणना हॉल में 4 टेबल लगाए जाएंगे. इसके साथ ही जिस मतगणना हॉल में 4 टेबल रहेंगे उसी मतगणना हॉल में पोस्टल बैलट की गिनती के लिए तीन टेबल लगाएंगे. इस प्रकार एक मतगणना हॉल में 10 तथा दूसरे में 7 टेबल होंगे.

उन्होंने कहा कि अब तक जो सर्विस वोटरों के बैलट प्राप्त हुए हैं उनमें से ब्रह्मपुर में 955, बक्सर में 461, डुमराँव में 467 तथा राजपुर में 206 बैलट मिले हैं. उन्होंने बताया कि, ब्रह्मपुर के लिए 14 स्कैनर लगाए गए हैं. जिनसे बैलट पत्रों की जांच की जाएगी. इसके अतिरिक्त बक्सर तथा डुमराँव के लिए 10 वर्ष तथा राजपुर के लिए 6 स्कैनर लगाए गए हैं. उन्होंने बताया कि, सभी पोस्टल बैलट को स्कैन करने के बाद पोस्टल बैलट टेबल पर भेजा जाएगा जहां उनकी गणना सबसे पहले होगी.

हार-जीत में कम होगा अंतर तो फिर से होगी पोस्टल बैलट की गिनती:

जिला पदाधिकारी ने बताया कि रिजेक्टेड पोस्टल बैलट के आधार पर हार- जीत का आंकड़ा तय होगा. उन्होंने बताया कि अगर हार जीत का अंतर रिजेक्टेड पोस्टल बैलट की संख्या से कम रहा तो रिजेक्ट पोस्टल बैलट की पुनः गणना की जाएगी इसके बाद रिजल्ट निकलेगा.


अलग-अलग गेटों से जाएंगे मतगणना कर्मी तथा एजेंट:

डीएम ने बताया कि, मतगणना केंद्र में कर्मियों के जाने के लिए अलग तथा प्रत्याशियों के एजेंट्स के जाने के लिए अलग रास्ता होगा. उन्होंने कहा कि, मीडिया सेंटर में पहली बार डिस्प्ले बोर्ड लगाकर प्रत्येक राउंड की हुई मतगणना को डिस्प्ले किया जाएगा. सके अतिरिक्त मैनुअल तरीके से भी परिणामों को भेजा जाता रहेगा. डीएम ने बताया कि बूथों की संख्या ज्यादा होने के कारण मतगणना कार्य रात तकरीबन 8:00 बजे तक संपन्न होने की संभावना है. उधर, अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय के साथ-साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपचंद जोशी तथा सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने मतगणना हॉल का निरीक्षण किया.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...