Skip to main content

चुनावी मैदान में टक्कर के पहलवान साबित हुए परशुराम चौबे, बहुत ही कम वोट से जीते मुन्ना तिवारी, जानिए हारने और जीतने वाले प्रत्याशियों के कुल मतों की संख्या..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सदर विधानसभा सीट पर बेहद दिलचस्प मुकाबले में आखिरकार भाजपा प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी कांग्रेस के प्रत्याशी मुन्ना तिवारी से 3351 वोट से हार गए. जैसा कि परशुराम चतुर्वेदी ने चुनाव के पूर्व ही यह दावा किया था कि, वह मुन्ना तिवारी के सामने बराबरी के पहलवान साबित होंगे ऐसा ही उन्होंने कर भी दिखाया लेकिन, आखिरकार चौसा के वोटों ने बाजी को पलट दिया और मुन्ना तिवारी एक बार फिर जीत के सिकंदर बन गए. हालांकि मुन्ना तिवारी की यह जीत अन्य विधानसभा के प्रत्याशियों को मिली जीत से काफी कम अंतर से मिली जीत है.

सुबह जैसे ही पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई महागठबंधन ने बढ़त बना ली. इस दौरान एक बारगी भाजपा समर्थकों में उदासी देखी गई. हालांकि, जैसे ही इलेक्ट्रानिक वोटिग मशीन की गिनती शुरू हुई भाजपा ने बढ़त बनाना शुरू कर दिया. भाजपा का यह बढ़त 21वें राउंड तक जारी रहा और हर राउंड में भाजपा को बढ़त मिल रही थी. हालांकि, गौर करने लायक बात यह कि यह अंतर ज्यादा नहीं था. 22वें राउंड की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा को पीछे छोड़ दिया. इस राउंड में कांग्रेस को जहां 2445 वोट मिले. वहीं, भाजपा को 1535 वोट से संतोष करना पड़ा. 22वें राउंड से बढ़ा कांग्रेस का फासला धीरे-धीरे बढ़ता गया और अंतत: कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी के जीत के सपने को ध्वस्त कर दिया. 

बता दें कि यह इलाका चौसा का था, जहां के ईवीएम की गिनती हो रही थी. इस इलाके में रालोसपा के उम्मीदवार ने भी अच्छा-खासा मत हासिल किया. नतीजा यह हुआ कि चौसा के जिस क्षेत्र में पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार प्रदीप दूबे को हार का मुंह देखना पड़ा था, उसी क्षेत्र में इस बार भाजपा प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी को भी हार का सामना करना पड़ा.






Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19