Skip to main content

युक्ति योजना कार्यक्रम से सुरक्षित गर्भपात को मिलेगा बल, मातृ-मृत्यु दर में आएगी कमी



- गर्भपात की समस्या से बचाव को महिलाओं को किया जाएगा जागरूक
- स्वास्थ्य कर्मियों को दिया जाएगा ऑनलाइन प्रशिक्षण 
- मातृ - स्वास्थ्य के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने पत्र जारी कर दिए निर्देश

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सरकार एवं राज्य स्वास्थ्य समिति मातृ- मृत्यु दर पर रोकथाम के लिए पूरी तरह सजग और कटिबद्ध है. इसको लेकर तमाम कार्यक्रम किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में युक्ति योजना कार्यक्रम के तहत सुरक्षित गर्भपात को बढ़ावा देने एवं मातृ-मृत्यु दर में कमी लाने की योजना है. इसको लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस सम्बन्ध में मातृ स्वास्थ्य की राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सरिता कुमारी ने पत्र जारी कर जिला सिविल सर्जन पदाधिकारी को दिशा –निर्देश दिए हैं.  इस पत्र में इस कार्यक्रम को लेकर आयोजित होने वाले एक दिवसीय प्रशिक्षण में संबंधित कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है.
 सभी कर्मी प्रशिक्षण में होंगे शामिल, हर हाल में सफल होगा प्रशिक्षण: 
जिले के सभी संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षण में शामिल होने का निर्देश दिया गया है. उनके अनुसार प्रशिक्षण के सफल संचालन को आवश्यक पहल की जा रही है. हर हाल में प्रशिक्षण को सफल बनाने का प्रयास करना जरुरी है. 
जूम एप्लीकेशन के माध्यम से दिया जाएगा  प्रशिक्षण :
यह प्रशिक्षण जूम एप्लीकेशन के माध्यम से 11 नवंबर को जिले के सभी संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों एवं पदाधिकारियों को दिया जाएगा. जिसमें सुरक्षित गर्भपात को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी. प्रशिक्षण की सफलता को लेकर जिला स्तर पर आवश्यक पहल शुरू कर दी गई है.
सुरक्षित गर्भपात को मिलेगा बढ़ावा और असुरक्षित गर्भपात की समस्या होगी दूर :- 
राज्य सरकार की ओर से सुरक्षित गर्भपात को बढ़ावा देने एवं असुरक्षित गर्भपात की समस्या को दूर करने के लिए युक्ति योजना कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है. ताकि, महिलाओं को गर्भपात के दौरान किसी प्रकार की  समस्या का सामना नहीं करना पड़े. इस योजना के तहत सभी स्वास्थ्य संस्थानों में नि:शुल्क सुरक्षित गर्भपात की व्यवस्था उपलब्ध कराई गयी है.
मातृ-मृत्यु दर में आएगी कमी, सुरक्षित प्रसव को मिलेगा बल: 
इस योजना के तहत न सिर्फ सुरक्षित गर्भपात कराई जाएगी बल्कि मातृ-मृत्यु दर में भी कमी आएगी. जिससे सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा मिलेगा और गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अनावश्यक परेशानियों से नहीं जूझना पड़ेगा.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19