Skip to main content

बक्सर प्रेस क्लब ने पत्रकार अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी पर जताया कड़ा विरोध ..




- कहा, लोकतांत्रिक व्यवस्था को कलंकित करने की कोशिश
- केंद्र सरकार से की मामले में हस्तक्षेप की मांग

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: महाराष्ट्र में पत्रकार अर्नब गोस्वामी को पुलिस के द्वारा घर से गिरफ्तार किया जाना भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. इसे भारतीय लोकतंत्र पर से भरोसा उठाने जैसा कृत्य माना जाएगा. यह कहना है बक्सर प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. शशांक शेखर का. उन्होंने कहा कि, बक्सर समेत देशभर के कलमकार इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं तथा अर्णव गोस्वामी की जल्द से जल्द रिहाई करने के साथ ही बेबाक पत्रकारिता को नियंत्रित करने की सरकार की कोशिश को दुर्भावनापूर्ण मानते हुए केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हैं.

उन्होंने कहा कि कलम से क्रांति करने वाले पत्रकारों को रोकने की मंशा कभी भी कामयाब नहीं होने दी जाएगी. पत्रकार हमेशा एक आईने की तरह काम करते हैं समाज का जो चेहरा होता है उसे जस का तस दिखाने का काम किया जाता है. अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए सरकार के द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर नियंत्रण लगाने की कोशिश कहीं से भी उचित नहीं है तथा जब जब सरकार है तथा व्यवस्था इस तरह के कृत्य करेगी उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा. अर्णब गोस्वामी की रिहाई होने तक पत्रकार चुप नहीं बैठने वाले.

अर्णब की गिरफ्तारी पर विरोध जताने वाले पत्रकारों में प्रमुख रूप से प्रेस क्लब के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार अजय मिश्रा, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार, प्रवक्ता चन्द्रकान्त निराला, वरिष्ठ पत्रकार कंचन किशोर, ओंकार नाथ मिश्रा, जयमंगल पांडेय, कुंदन कुमार ओझा, बबलू उपाध्याय, नीरज कुमार पाठक , मृत्युंजय कुमार सिंह, जितेंद्र मिश्रा, राजेश तिवारी, प्रशांत राय, अनिल ओझा, रंजीत पांडेय, सत्येंद्र यादव, उमेश पांडेय, आशुतोष कुमार सिंह, धर्मेन्द्र पाठक, राजकुमार ठाकुर, विमल कुमार, शशांक सिंह, मनीष कुमार मिश्रा, रोहित ओझा इंद्र कांत तिवारी, गुलशन सिंह राजपूत, नितीश कुमार, पंकज कुमार, पंकज केशरी, अनिल गिरी, विशम्भर मिश्रा, प्रतिमा भारद्वाज, अशोक कुमार सिंह, निशांत कुमार, अशोक उपाध्याय, अजय राय, हिमांशु शुक्ला, पंकज कमल, शंकर पांडेय, अरविंद तिवारी, गिरीश कुमार द्विवेदी, दिलीप कुमार ओझा राजेश कुमार गुप्ता, मो. मोइन समेत कई लोग शामिल रहे.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19