Skip to main content

मास्क का सही आकार व उपयोग का सही तरीका बनेगा आपका सुरक्षा कवच,फिलहाल मास्क को ही वैक्सीन समझें : सिविल सर्जन..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोरोना वायरस से बचाव के लिए जब तक कोई टीका या दवा नहीं है,  तब तक मास्क का प्रयोग ही संक्रमण से सबसे प्रभावी सुरक्षा है. इसलिए हमारी सुरक्षा के लिए प्रशासन ने भी बाहर निकलने पर मास्क का उपयोग अनिवार्य कर दिया है.

मास्क का प्रयोग आवश्यक  : 
सिविल सर्जन डॉ जितेन्द्र नाथ ने बताया कोरोना से बचने के लिए अभी मास्क को ही वैक्सीन समझें. यदि शर्म और संकोच से मास्क नहीं पहनते हैं तो याद रखें यह संकोच आपके जिंदगी से बड़ा नहीं है. कोरोना वायरस हवा से फैल कर किसी को भी संक्रमित कर सकता है. हम जब बाहर भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर होते हैं तो ये पता लग पाना मुश्किल होता है कि किस संक्रमित व्यक्ति द्वारा हम भी संक्रमित हो जाएंगे. इसलिए बाहर निकलना जरूरी है तो मास्क पहनना और सैनिटाइज़र साथ रखना कभी ना भूलें. समुदाय द्वारा अनिवार्य रूप से मास्क के उपयोग करने के लिए सरकार ने इसे ना पहनने पर दंडनीय अपराध और उस पर जुर्माना भी लागू किया है. किन्तु यदि जागरूक हो और अपनी ज़िम्मेदारी समझकर हम स्वयं मास्क का उपयोग करें तो यह आपके स्वयं और परिवार के लिए सबसे बड़ी सुरक्षा होगी. 

सही मास्क का करें चुनाव, यह आभूषण नहीं आपका सुरक्षाकवच है:


मास्क के उपयोग की अनिवार्यता को देखते हुये विभाग ने इसके सही आकार और गुणवत्ता को लेकर दिशानिर्देश भी जारी किए हैं. इसके अनुसार एन- 95 मॉस्क, थ्री प्लाई मास्क, तीन परत वाले सर्जिकल मास्क या जीविका समूहों के द्वारा तैयार किया गया मास्क, संक्रमण से बचाने के लिए सबसे सुरक्षित है. इसकी अनुपलवध्ता पर घरों में खुद से तैयार किए साफ सूती कपड़े के डबल लेयर मास्क भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं. इन्हे धोकर दोबारा प्रयोग में भी लाया जा सकता है.

मास्क प्रयोग में सावधानियाँ : 


प्रयोग से पहले अच्छी तरह देखें की मास्क गंदा नहीं हो.भीड़-भाड़ में मास्क उतारना या बदलना नुकसानदायक. मास्क पहनने और उतारने के उपरांत हाथों की सफाई आवश्यक. साफ सूखे संक्रमणमुक्त स्थान पर मास्क को स्टोर करें और जरूरत अनुसार साफ हाथों से निकाल कर इस्तेमाल करें. मास्क को उसके स्ट्रैप से पकड़कर ही उतारना और पहनना चाहिए. मास्क नाक  और मुंह पर ज्यादा कसा हुआ नहीं हो अन्यथा सांस लेने में तकलीफ हो सकती है. दूसरे के द्वारा इस्तेमाल किए गए ,गीले,गंदे या फटे मास्क का  इस्तेमाल न करें ,इससे संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है. अंडाकार मास्क नाक और मुंह को अच्छी तरह ढंकने के लिए सही होती है. इसलिए ऐसे ही मास्क का चुनाव करें.  

मास्क के इस्तेमाल के लिए दूसरों को भी करें प्रेरित : 

मास्क का इस्तेमाल ना सिर्फ स्वयं करें बल्कि समुदाय को भी उपयोग के लिए प्रोत्साहित करें. घर के वुजुर्गों, बच्चों, पास-पड़ोस में और रिश्तेदारों को इसके उपयोग के लिए कहें. उन्हें बताएं इससे ना सिर्फ उनकी बल्कि उनके परिवार की सुरक्षा भी होगी. उनके साथ सरकार के दिशा निर्देश की चर्चा करें. वर्तमान समय को देखते हुये इससे बड़ी देश और समाज की सेवा भी कोई नहीं होगी.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...