Skip to main content

कोविड-19 के स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें..




-लोगों को होना होगा जागरूक, 
- स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण के दूसरे चरण को सिरे से किया खारिज
-कोरोना को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें: सिविल सर्जन 
- पर्व-त्यौहारों की खरीदारी के दौरान बाजार में अत्यधिक भीड़ जुटाने से बचें दुकानदार व ग्राहक

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर जिले में गत दिनों कोरोना संक्रमण के प्रसार में कमी आई है. जिले में गुरुवार तक महज 47 पॉजिटिव मामले हैं. जिनमें 37 लोगों को स्वेच्छा से होम आइसोलेशन में रखा गया है. वहीं, शेष बचे उपाचाराधीन मरीज डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में इलाजरत हैं. लेकिन, अभी भी लोगों में जागरूकता की कमी देखी जा रही है. समाज में कुछ लोग दैनिक जीवन में कोविड के मानकों का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं. इसके लिए लोगों को स्वयं जागरूक होते हुए नियमों का पालन करना होगा. ताकि, वह स्वयं को और अपने परिजनों व मित्रों को कोरोना के खतरे से बचाएं. वहीं, स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन अभी पर्व-त्यौहारों को लेकर चिंतित है. अधिकारी व चिकित्सक इस बात से परेशान हैं कि यदि पर्व-त्यौहारों में लोगों ने कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन किया, तो संक्रमण का प्रसार तेजी से फैलने की संभावना है.
कोरोना को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें  : 
प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार ने बताया गत दिनों सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से यह अफवाह उड़ाई जा रही है कि सूबे में कोरोना के प्रसार का दूसरा चरण शुरू हो गया है, जो सरासर गलत है. बक्सर जिला समेत पूरे राज्य में इस प्रकार की कोई भी सूचना विभाग के द्वारा जारी नहीं की गई है. कोरोना में बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के जारी संदेशों पर लोग ध्यान न दें. लोगों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के नियमों का सख्ती से पालन किया, तो कोई खतरा नहीं होगा.
तैयारी में है स्वास्थ्य विभाग, 1000 मरीजों का एक साथ इलाज संभव : 
डीपीएम संतोष कुमार ने बताया कि  जिले में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट फिलहाल 0.234 प्रतिशत है. जो चिंता का विषय नहीं है. लेकिन, यदि पर्व-त्यौहारों में लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया, तो पॉजिटिविटी रेट में बढ़ोत्तरी होने की संभवना  है. दूसरी ओर, जिले में जब से चुनाव की अधिसूचना जारी हुई थी, उसके बाद से स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए 1000 मरीजों का लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी कर ली थी. लेकिन, विभाग ने जिस प्रकार संभावना जताई थी, उस हिसाब से संक्रमण का प्रसार नहीं हुआ। जो अच्छे संकेत हैं. उन्होंने कहा कि देखा जाए तो लोगों में पूर्व की अपेक्षा जागरूकता आई है. लेकिन, लोगों को अपने दैनिक जीवन में तथा सामुदायिक स्तर पर अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा. तभी जाकर जिले को पूरी  तरह से कोरोना मुक्त किया जा सकेगा.
संक्रमण से बचने को इन नियमों का करना होगा पालन : बिना मास्क व फेसकवर के घर से बाहर न निकलें. किसी से मिलने या बात करने के दौरान दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें. बेवजह भीड़भाड़ के इलाकों में जाने से बचें. नियमित अंतराल पर साबुन से अच्छे से हाथ धोएं. घर से बाजार जाने के दौरान अपने हाथ में अल्कोहलयुक्त सैनिटाइजर अवश्य रखें.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19