Skip to main content

डीएम ने नवजात बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत,दिए कई सख़्त निर्देश..



- कोविड-19 के नियमों को पालन करते हुए पिलाई जाएगी खुराक.
- आशा व एएनएम के अलावा अभियान में शामिल सभी लोगों को डीएम ने दिए सख्त निर्देश.

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में पांच दिन तक चलने वाले पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. जिसका उद्घाटन रविवार को डीएम अमन समीर ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा पिला कर की. यह अभियान 29 नबम्बर से 3 दिसम्बर तक जिले के सभी प्रखंडों मे चलेगा. इस अवसर पर जिलाधिकारी अमन समीर ने कहा पोलियो की दो बूंद बच्चों को पोलियो जैसे गंभीर रोग से बचाएगी. अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलानी है. इसके लिए सभी लोग अपने बच्चों को  पोलियो की खुराक जरुर पिलाएं तथा सही तरीके से सभी टीम काम करे ताकि एक भी बच्चे ना छूट पाये.💐 मौके पर योगेश कुमार सागर, विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ सुशील गौतम, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सदर प्रखंड डॉ. सुधीर कुमार, बीएचएम आनंद राय, बीसीएम प्रिंस सिंह, यूनिसेफ के बीएम, एएनएम व आशा उपस्थित थी.
2.80 लाख बच्चों को दी जाएगी खुराक :
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने बताया जिले में 5 वर्ष तक के कुल 2 लाख 80 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए कुल 757 टीमों का गठन किया गया है, जो घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायेंगे. टीमों के पर्यवेक्षण के लिए 227 सुपरवाइजर भी लगाए गए हैं. साथ ही वन मैन टीम, मोबाइल टीम एवं ट्रांजिट टीम इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे. उन्होंने ने बताया कि पोलियो विषाणु से फैलने वाला एक संक्रामक रोग है जो आमतौर पर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमित विष्ठा या खाने के माध्यम से फैलता है. इस रोग के होने से बच्चे का पैर काफी कमजोर एवं पतला हो जाता है. जिससे बच्चा चलने-फिरने में असमर्थ हो जाता है. टीकाकारण के दौरान उचित शारीरिक दूरी का पालन सुनिश्चित तौर पर किया जाएगा. इसके लिए सभी पीएचसी को पोलियो अभियान मे काम करने वाले टीका कर्मी, सुपरवाइजर, डिपो होल्डर के लिए जिले से  सेनिटाइजर तथा मास्क उपलब्ध कराया गया है.
5 साल तक बच्चों को दवा पिलाना जरुरी :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया कि पांच साल तक के बच्चों के लिए पोलियो की खुराक बहुत जरुरी है. इससे पोलियो के वायरस को शरीर में पनपने की जगह नहीं मिलती है. 5 साल तक के बच्चों को बार-बार पोलियो की खुराक पिलाने से से ही देश से पोलियो का खात्मा संभव है. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने कहा कि कोरोना संकट काल में जारी गाइड लाइन के अनुसार ही स्वास्थ्यकर्मियों को पोलियो अभियान में काम करने को कहा गया है. इसके अलावा सोशल डिस्टेंस के साथ टीकाकरण करने के निर्देश दिए गए हैं. कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए टीकाकर्मी को संक्रमण से बचाव हेतु मास्क, सेनिटाइजर उपलब्ध करना सुनिश्चित कराने हेतु सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19