Skip to main content

शराब कारोबारियों को पकड़ने गई नैनीजोर पुलिस पर लाठी-डंडे से लैस आरोपितों ने किया हमला, 2 लोग घायल 2 गिरफ्तार..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: शराब कारोबारियों को पकड़ने के लिए गई पुलिस पर हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना में पुलिस वाहन के चालक तथा एक पुलिसकर्मी को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया जाने की बात सामने आ रही है. वहीं, पुलिस ने दो धंधेबाज़ों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही दो पेटी अंग्रेजी शराब भी बरामद की है.

इस संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह तकरीबन 6:00 बजे गुप्त नैनिजोर ओपी थाना की पुलिस गश्त पर निकली थी. इसी बीच सूचना मिली कि, दो बाइकों से दो युवक शराब की पेटियां लेकर नैनिजोर की तरफ आ रहे हैं. पुलिस ने उधर का रुख किया तो दोनों युवक आते दिखाई दिए. पुलिस को देख कर युवकों ने शराब की पेटियां मौके पर फेंक दी और भागने लगे बाद में ओपी प्रभारी और पुलिस के जवानों ने दोनों का पीछा करना शुरू किया तथा शराब की पेटियों की निगरानी के लिए ओपी की जीप के निजी ड्राइवर भोजपुर जिले के कारनामेपुर निवासी श्रीनिवास यादव तथा एक सिपाही शंभू नाथ शर्मा को तैनात किया गया. इसी बीच दोनों को अकेला पाकर आसपास छिपे आठ से दस की की संख्या में लाठी-डंडे से लैस लोगों ने उन्हें मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. 

 बाद में जब ओपी प्रभारी तथा अन्य पुलिसकर्मी लौटे तो दोनों को खून से लथपथ अवस्था में पड़े देखा. जिन्हें तुरंत ही स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा चालक की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें इलाज के लिए पटना भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि चालक को सिर में गंभीर चोटें लगी हैं. इस संदर्भ में ओपी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान आरा के मौलाबाग के रहने वाले शिवांशु कुमार तथा आरा के बामपाली के निवासी उमाशंकर के रूप में हुई है.







Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...