Skip to main content

वीडियो: बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी 2 गोली, गंभीर अवस्था में अन्यत्र रेफर..




एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: बक्सर के नया बाजार मठिया मोड़ के समीप दो बाइकों पर सवार छह की संख्या में अज्ञात अपराध कर्मियों ने स्थानीय गोपाल नगर चकिया के रहने वाले एक युवक को ताबड़तोड़ दो गोलियां मारकर घायल कर दिया उसके बाद आसानी से भाग निकले . गोलीबारी में घायल युवक बाइक से मठिया मोड़ से सदर अस्पताल की तरफ जा रहा था. इसी बीच दो बाइकों पर सवार 6 की संख्या में अपराध कर्मियों ने उस पर गोलियां बरसा दी. युवक को दो गोलियां लगी हैं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी नीरज कुमार सिंह, एसडीपीओ गोरख राम समेत नगर थाना तथा मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंच गई तथा मामले की जांच में जुट गई. उधर, घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत ही अन्यत्र रेफर कर दिया गया.

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासी विश्वजीत सिंह(25 वर्ष), पिता - इंद्रजीत सिंह उर्फ फागू यादव अपने घर से निकल कर अपनी बाइक से सदर अस्पताल की ओर जा रहे थे. इसी बीच आई.टी.आई. फील्ड के समीप की तरफ से आ रहे दो बाइक पर सवार छह की संख्या में अपराध कर्मियों ने उन्हें रास्ते में ही घेर लिया और उस पर गोलियां चला दी. युवक को पीठ में 2 गोलियां लगी और वह बाइक समेत वहीं पर गिर गए. घटना को अंजाम देने के बाद में अपराधी आराम से भाग निकले. गोलियों की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोगों ने घायल को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया साथ ही परिजनों तथा पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचे परिजन घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे लेकर वाराणसी को रवाना हो गए. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


मृतक के छोटे भाई का नाम 26 जनवरी 2018 को हुए इंद्रजीत हत्याकांड में जुड़ा था. इंद्रजीत स्थानीय नया बाजार का रहने वाला एक युवक था. जिसकी मठिया मोड़ के समीप ही गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई थी.

उस हत्याकांड में घायल युवक विश्वजीत के छोटे भाई का नाम सामने आया था. बताया जा रहा है कि वह उस मामले में आरोपित बनाया गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. माना जा रहा है कि यह घटना उन्हीं सब बातों से जुड़ी हुई है. हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. एसपी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि, घटना के विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर घटना को कारित करने वाले अपराध कर्मियों को दबोच लिया जाएगा.








Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19