Skip to main content

कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने बनाई रणनीति, गुटखा व तंबाकू के विरूद्ध चलाया जाएगा विशेष अभियान..



- नगर परिषद व स्थानीय पुलिस के सहयोग से काटा जाएगा चालान
- गृह विभाग ने गुटखा या तंबाकू खाकर इधर-उधर थूकने पर वसूला जाएगा जुर्माना
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में पहले चरण में ही मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है. अब आगामी 10 अक्टूबर को मतगणना होनी है. जिसके बाद से कोरोना के संक्रमण को कम करने के लिए कई स्तरों पर काम शुरू किया जाएगा. जिसके लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य समिति ने मिलकर रणनीति बनाई है. सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने बताया जिले में मतगणना के बाद कोरोना संक्रमणसे बचाव हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा. जिसके साथ  ही तंबाकू व गुटखा विक्रेताओं तथा सार्वजनिक स्थानों पर गुटखा व तंबाकू थूकने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा. इस क्रम में स्थानीय पुलिस, नगर परिषद व प्रखंड प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा. ताकि, लोग खुले और सार्वजनिक स्थानों पर बेवजह नहीं थूकेंगे. जिससे कोरोना संक्रमण के प्रसार का खतरा कम होगा.
थूकने के कारण कई बीमारियों का होता है प्रसार : 
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने बताया तंबाकू का सेवन जन स्वास्थ्य के लिए बड़े खतरों में से एक है. थूकना एक सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरा है और संचारी रोग के फैलने का एक प्रमुख कारण है. तंबाकू सेवन करने वाले की प्रवृति यत्र-तत्र थूकने की होती है. कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद तंबाकू चबाने वालों में गंभीर श्वसन संक्रमण रोग होने का खतरा रहता है. थूकने के कारण कई गंभीर बीमारी जैसे कोरोना, इंसेफलाइटिस, यक्ष्मा, स्वाइन फ्लू आदि का संक्रमण फैलने की आशंका रहती है. जिससे लोग समाज के लिए खतरा उत्पन्न करा सकते हैं.
कोरोना काल में धूम्रपान करने से भी बढ़ेगी लोगों की मुश्किलें : 
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण सबसे पहले शरीर के श्वसन प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाता है. ऐसे में धूम्रपान करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. धूम्रपान फेफड़ों को गंभीर रूप से प्रभावित करता है. इससे इम्यूनिटी कमजोर होती है. शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है. धूम्रपान, ई-सिगरेट, धुआं रहित तंबाकू, पान मसाला और इस तरह के उत्पादों का उपयोग फेफड़ों के संक्रमण के जोखिम और गंभीरता को बढ़ा देते हैं.



जिला जनसूचना एवं संपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया तंबाकू के प्रयोग को नियंत्रित करने के लिए मतगणना के बाद एक बैठक होगी. जिसमें जिला प्रशासन, स्वास्थ्य समिति व अन्य विभागों के अधिकारी शामिल होंगे. जिसमें विभिन्न पहलुओं पर विमर्श किया जाएगा. बैठक के बाद तंबाकू विक्रेताओं व आदतन तंबाकू प्रयोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने बताया भा.द.वि. (आईपीसी) की धारा 268 एवं 269 के तहत कोई भी व्यक्ति यदि महामारी के अवसर पर उपेक्षा पूर्ण अथवा विधि विरूद्ध कार्य करेगा जिससे जीवन के लिए संकट पूर्ण रोग का संक्रमण हो सकता है तो उसे छह माह का कारावास एवं अथवा 200 रुपये जुर्माना किया जा सकता है.

कोविड-19 से बचाव के लिए इन बिंदुओं पर विशेष ध्यान:
मास्क का प्रयोग अवश्य करें. हाथों को बार-बार पानी और साबुन से धोएं या सैनिटाइज करें. सहयोगियों से परस्पर दूरी बनाकर रखें. आगंतुकों से मिलते समय भी परस्पर दूरी रखें व मास्क का प्रयोग करें. कार्य के दौरान अति आवश्यक वस्तु को ही छुए. सार्वजनिक स्थानों पर जहां तहां न थूकें.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...