Skip to main content

दर्जनों मामलों का फरार आरोपी चंचल मिश्रा गिरफ्तार,हत्या लूट समेत विभिन्न कांडों में था वांछित..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: लूट, डकैती, हत्या का प्रयास सहित दर्जनों संगीन अपराधों के मुख्य आरोपी चंचल मिश्रा को औधोगिक थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना क्षेत्र के सारीमपुर इलाके से गिरफ्तार कर कर लिया है. लूट छिनैती तथा हत्या के प्रयास से लेकर कई मामले उक्त अभियुक्त पर दर्ज हैं. गिरफ्तार बदमाश चंचल मिश्रा 26 वर्ष थाना क्षेत्र के गोलंबर के समीप स्थित विस्वामित्र कॉलोनी का रहने वाला है.

उक्त बदमाश औद्योगिक थाना क्षेत्र में हुई लूट की एक घटना के मामले में फरार चल रहा था. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि वह सारीमपुर में एक झोपड़ीनुमा घर में छिपा हुआ है. जिसके पश्चात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम में एसआई रविकान्त प्रसाद एवं कई पुलिस जवान सम्मलित थे. गिरफ्तार अपराधी को कागज़ी कार्रवाई पूरा करने के पश्चात न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया.

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि, पकड़ा गया अपराधी वर्ष 2016 में भटवलिया गाँव के समीप इंडिको कार लूटने के मामले में आरोपित है. इसके अलावा राजपुर में मछली लूटकांड में भी इसकी संलिप्तता उज़ागर हुई थी. जिसमें यह फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि, आधा दर्जन मामलों में यह फरार था. पूर्व में भी कई अपराधिक घटनाओं में यह सम्मलित रहा है और पहले भी जेल जा चुका है. न्यायलय से जमानत मिलने के बाद जेल से निकलने के पश्चात वह पुनः अपराधिक गतिविधियों में शामिल हो जाता था. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम की सफलता पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने भी थानाध्यक्ष को बधाई दी है.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...