Skip to main content

बक्सर में श्री विष्णु अर्चन महायज्ञ का किया गया आयोजन, विश्व कल्याण की की गई कामना, सदर विधायक संजय कुमार तिवारी रहे मौजूद..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर के सोमेश्वर स्थान घाट के समीप श्री विष्णु अर्चन महायज्ञ का आयोजन किया गया. जिसमे  हरियाणा के बहादुरगढ़ आश्रम से बक्सर पहुंचे संत कौशलेंद्र ब्रह्मचारी महाराज यज्ञ का नेतृत्व किए. शनिवार से शुरू इस महायज्ञ में दूरदराज से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है. जो यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर संत का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं.


आज रविवार को यज्ञ में सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, सीताराम विवाह महोत्सव आश्रम के महंत राजा राम शरण दास जी महाराज,  नगर के प्रसिद्ध व्यवसायी अनुराग पांडेय, आर्ट ऑफ लिविंग के  दीपक पांडेय, रेड क्रॉस के सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी, संतोष पांडेय, शुभम तिवारी, झब्बू राय , कामेश्वर पांडेय, राहुल चौबे सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल पांडेय समेत नगर के कई बुद्धिजीवी तथा श्रद्धालु मौके पर पहुंचे. उन्होंने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर विश्व कल्याण का आशीर्वाद प्राप्त किया.




यज्ञ के संदर्भ में जानकारी देते हुए अनुराग पांडेय ने बताया कि जगत के कल्याण की कामना के साथ ही विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया है. 28 तारीख से शुरू इस यज्ञ की पूर्णाहुति 30 नवंबर (सोमवार) को यानी कल होगी. यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ ही यज्ञ का समापन हो जाएगा. उन्होंने बताया कि, संत कौशलेंद्र ब्रह्मचारी हर साल भारत के विभिन्न हिस्सों में श्रीविष्णु महायज्ञ का आयोजन करते हैं. इस बार उन्होंने श्रीमन नारायण दास भक्तमाली उपाख्य मामाजी महाराज की भूमि पर महायज्ञ करने का निश्चय किया था. पहले यह महायज्ञ नौ दिनों का होता था लेकिन, इस बार कोरोना काल में यह तीन दिनों का ही होगा. शनिवार को महायज्ञ की कलश यात्रा निकाली गई. इसके बाद महायज्ञ का अरणि मंथन हुआ. गंगा किनारे यज्ञशाला का निर्माण कराया गया है, जहां काशी से आए आचार्य जयप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में ग्यारह संस्कृत विद्वान महायज्ञ संपन्न करवा रहे हैं.उन्होंने कहा कि जगत के कल्याण तथा प्राणियों में सद्भावना के उद्देश्य के साथ इस तरह का आयोजन आगे भी किया  जाता रहेगा.








Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19