Skip to main content

पांडेय पट्टी रेलवे क्रॉसिंग का टूटने के कारण लोगों को घंटों झेलनी पड़ी फजीहत..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर अवस्थित पांडेय पट्टी रेलवे क्रॉसिंग का बूम टूट जाने के कारण घंटों तक जाम की स्थिति यथावत बनी रही, जिससे कि जाम के झाम में फंसकर घंटों लोगों को फजीहत झेलनी पड़ी. बाद में तकनीकी कर्मियों के पहुंचने पर बूम को दुरुस्त किया गया. जिसके पश्चात पांडेय पट्टी गुमटी से लोगों का आना-जाना शुरू हुआ.

बताते चलें कि सुबह तकरीबन 10:30 बजे किसी बाइक के धक्के से रेलवे क्रॉसिंग का बूम टूट गया. बाद में केबिन मैन के द्वारा आनन-फानन में तकनीकी कर्मियों को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलने के तकरीबन आधे घंटे बाद तकनीकी कर्मी मौके पर पहुंचे और बूम को दुरुस्त करने का काम शुरू किया. बूम को दुरुस्त करने के कार्य को 1 घंटे में पूरा कर लिया गया. इस दौरान बाजार समिति रोड से पांडेय पट्टी में आने वाले तथा बाजार समिति रोड की तरफ जाने वाले लोगों को जाम में फंसकर घंटो अपना समय बर्बाद करना पड़ा. क्रॉसिंग के रूम को दुरुस्त करने के दौरान पांडेय पार्टी रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूर तक घंटों वाहनों की लंबी कतारें लगी रही.

इस संदर्भ में सीनियर सेक्शन इंजीनियर प्रत्यय ने बताया कि, फाटक बंद हो जाने के बावजूद बाइक चालकों के द्वारा जबरदस्ती अपनी बाइक को बूम के नीचे से ले जाने की कोशिश की जाती है. जो कि खतरनाक होने के साथ-साथ क्रॉसिंग को भी नुकसान पहुंचाता है. अक्सर इसी कारण वह क्षतिग्रस्त हो जाता है. उन्होंने कहा कि, आरपीएफ के अधिकारियों को इस पर संज्ञान लेना चाहिए तथा बूम की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए. जो कि बेहद जरूरी है. 





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19