Skip to main content

डीलर ने अंचलाधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप कहा- कालाबाजारी का आरोप गलत,डीएम से किया निष्पक्ष जांच की मांग..



एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: चौगाईं के पैक्स अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने अपने ऊपर लगे खाद्यान्न कालाबाजारी के आरोप को गलत बताया है. साथ ही उन्होंने अंचलाधिकारी पर भी बिना जांच किए उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराए जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि, चौगाई अंचलाधिकारी के द्वारा उनके विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है लेकिन, इस मामले में उनकी संलिप्तता कहीं नहीं है. जिस खाद्यान्न की कालाबाजारी की बात कही जा रही है वह उनका है ही नहीं. सीओ ने सीसीटीवी फुटेज की भी बात कही है लेकिन, सीसीटीवी फुटेज में उन्हीं के कटरे में किराए पर रहने वाले दूसरे व्यक्ति के द्वारा खाद्यान्न का उठाव किया जा रहा है लेकिन, वह खाद्यान्न उनका नहीं है बल्कि, उनके कटरे में रहने वाले में कारोबारी के द्वारा रखा गया था जिसे वह बेचने के लिए नावानगर ले जा रहे थे. ऐसे में उन्होंने जिला पदाधिकारी को मेल करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.

उन्होंने बताया कि जिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अंचलाधिकारी बद्री प्रसाद गुप्ता ने उन पर प्राथमिकी दर्ज कराई है दरअसल उस से उनका कोई संबंध नहीं है. उन्होंने बताया कि चौगाई मुख्य मार्ग पर उनका कटरा है. इस कचरे में कई लोग अपने अपने सामान रखते हैं. इसी क्रम में चौगाई गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह जो कि खाद्यान्न के कारोबारी हैं, उन्होंने अपना गेहूं कटरा के अंदर रखा था, जिसे वह गाँव के ही एक व्यक्ति को 14 तारीख को बेच चुके तथा अब उक्त व्यक्ति द्वारा उसे बेचने के लिए नावानगर भेजा जा रहा था. कटरे से गेहूं को ट्रैक्टर पर लोड करने के सीसीटीवी फुटेज में गेहूं लोड करने का वीडियो आया है, इसके आधार पर सीओ बद्री प्रसाद गुप्ता के द्वारा पैक्स अध्यक्ष सह डीलर नरेंद्र सिंह और ट्रैक्टर मालिक सह चालक एवं एक अन्य व्यक्ति के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है. 

उन्होंने कहा कि 14 तारीख के इस फुटेज के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जबकि उनके स्टाक में 14 तारीख को गेहूं है ही नहीं. जो चावल है वह अरवा चावल नहीं उसना चावल है. ऐसे में कहीं से भी इस मामले में उनकी कोई संलिप्तता उज़ागर नहीं हो रही है. 

मामले को लेकर उनके भाई के द्वारा डुमराँव अनुमंडल पदाधिकारी हरेंद्र राम के यहां फरियाद की गई जिसमें यह बताया गया कि, गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के द्वारा विभिन्न दुकानों पर जाकर गेहूं और चावल की खरीद कर उसे बाजार में बेचा जाता है, जिसके लिए उन्होंने उनके कटरे में खाद्यान्न रखने वाले वीरेंद्र सिंह से खाद्यान्न लिया था लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि गेहूं कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था. जबकि, जो कारोबारी गेंहू और चावल ले कर जा रहा था वह बार-बार कह रहा है कि, वह गेहूं और चावल को बेचने के लिए नावानगर ले जा रहा था तभी पुलिस द्वारा उसकी गाड़ी को रोक लिया गया और यह घटनाक्रम सामने आया. मामले में चौगाई अंचलाधिकारी का पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन, उनसे संपर्क नहीं हो सका.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...