Skip to main content

प्ले स्कूल के तर्ज पर मिलेगा बच्चों को शिक्षा 20 मॉडल आंगनबाड़ी का होगा निर्माण, अब तक 12 बनकर हुए तैयार..



- आंगनबाड़ी केंद्रों को बनाया जा रहा हाईटेक, खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने की दिशा में की जा रही है पहल.
- चयनित आंगनबाड़ी को मॉडल बनाने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के पूरा होने के बाद शुरू होगा काम.


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) योजना के तहत संचालित जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों की दशा व दिशा बदलने लगी है. इस क्रम में आईसीडीसी विभाग के स्तर से आंगनबाड़ी केंद्रों को हाईटेक बनाया जा रहा है. इसके लिए विभाग ने जिले के 32 आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन किया है. जिनको मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाना है. इस क्रम में अब तक जिले के 12 केंद्रों को मॉडल बनाया जा चुका है. विभागीय जानकारी के अनुसार जिले निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शेष बचे आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल बनाने के दिशा में युद्ध स्तर पर काम शुरू किया जाएगा. इन आंगनबाड़ी केंद्र भवनों में पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था होगी. उल्लेखनीय है कि योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर के बच्चों को प्ले स्कूल की तर्ज पर शिक्षा दी जा सके. ताकि, वह बौधिक व मानसिक रूप से विकसित हो सकें.
मॉडल होने के बाद बदल जाएगा लूक :
आईसीडीएस की डीपीओ तरणी कुमारी ने बताया चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों के मॉडल होने के बाद उनका लुक बदल जाएगा. केंद्रों में नामांकित बच्चों को आने वाले दिनों में खेल-खेल में ही पढ़ाया जा सकेगा. मॉडल होने के बाद आंगनबाड़ी केंद्र में फर्नीचर, खाने की वस्तुएं, औजार, दवांइयां, सीखने सिखाने का सामान, किताबें, खिलौने, संदेश और जानकारी की सामग्री बांटने का सामान आदि सुविधाएं उपलब्ध होंगी. जिसका लाभ आंगनबाड़ी केंद्र पर नामांकित बच्चों को मिलेगा. जिन नए केंद्रों पर काम किया जाना है, उनमें चौसा परियोजना अंतर्गत केंद्र संख्या 20, इटाढ़ी परियोजना अंतर्गत केंद्र संख्या 116 व 87, डुमरांव परियोजना में केंद्र संख्या 27, 65 व 191, सिमरी परियोजना में केंद्र संख्या 158 व 51, चक्की स्थित केंद्र संख्या 33, नावानगर में केंद्र संख्या 102 व 105 को मॉडल बनाया जाएगा. इनके अलावा ब्रह्मपुर परियोजना के केंद्र संख्या 25 व 108 तथा चौगाईं व केसठ क्रमश: केंद्र संख्या 34 व 7 को मॉडल किया जाना है.
पूर्व में भी हुआ है 12 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण : 
आईसीडीएस के डीसी महेंद्र कुमार ने बताया मॉडल तकनीकी के तहत 12 केंद्र का निर्माण कार्य पूरा कर उसे संचालित भी किया जा रहा है. ये सभी केंद्र छोटे बच्चों के समग्र विकास के लिए उनके शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास में सहायक होगा। तथा उनके स्वस्थ्य जीवन में स्कूल पूर्व शिक्षा और पोषाहार का भी आधार है. बच्चों के समग्र विकास के लिए प्ले स्कूल के तर्ज पर आंगनबाड़ी में बच्चों को सुविधा दी जाएगी. इसको लेकर जिले में 20 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कराया जाना है. इन भवनों का निर्माण बाढ़ तथा भूकंप जैसी आपदाओं से बचाव को ध्यान में रखते हुए कराया जाएगा.

कोविड-19 के नियमों का पालन जरूरी : घर से बाहर निकलते समय मास्क अवश्य पहने. अपने साथ अल्कोहलयुक्त हैंड सैनिटाइजर भी रख लें. लोगों से अवाश्यक दूरी बनाकर चले और मिले. समय-समय पर साबुन से अनिवार्य रूप से हाथ धोए. 🎂बिना कारण भीड़-भाड़ न जुटने दें और न ही भीड़ में जाएं





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19