Skip to main content

13 दिनों तक दवाओं का होगा छिड़काव, छोटका नुआंव में कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम शुरू..



- गांव के 816 घरों में 55.1 किग्रा एसपी सिंथेटिक पाराथाराइड (एसपी) का छिड़काव करेगी टीम
- गांव के 5874 लक्षित लोगों को कालाजार के खतरे से बचाने का किया जा रहा प्रयास

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सदर प्रखंड के छोटका नुआंव में बुधवार से कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. सदर प्रखंड के चिकित्सा प्रभारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में छिड़काव दल के ३ सदस्य गांव में सिंथेटिक पाराथाराइड (एसपी) का छिड़काव करेंगे. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने गांव के 816 घरों को लक्षित किया है. जिनके 2786 कमरों में 55.1 किलोग्राम एसपी का छिड़काव किया जाना है. इस क्रम में इलाके की आंगनबाड़ी सेविकाओं व एएनएम को रविवार से ही लोगों को जागरूक करने में लगाया गया था. ताकि, दवाओं के छिड़काव होने तक लोग घर के जरूरी सामान व खाद्य सामग्री को सुरक्षित कर लें. 4 नवंबर से शुरू हुए इस कार्यक्रम को लगातार 13 दिनों तक चलाया जाएगा. अभियान के माध्यम से गांव के 5874 लक्षित लोगों को कालाजार के खतरे से बचाने का प्रयास किया जा रहा है. विभागीय जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में छोटका नुआंव से 8 कालाजार के मरीज मिले थे. जिसके बाद साल में दो चरणों में यहां उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जाता है.

दवाओं के पहले ग्रामीणों को किया जाता है जागरूक :
सदर प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया छिड़काव से दो दिन पूर्व आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में छिड़काव की सूचना दी जाती है. उसके बाद 6 सदस्यीय टीम पहुंचती है. छिड़काव से पहले घर के सभी सामान, बच्चों, मवेशी व मवेशियों के चारा को बाहर निकाल दिया जाता है या तो फिर उसे किसी प्लास्टिक या अन्य तरह के चादर से सामानों को ठीक तरह से ढक दिया जाता है. जिससे छिड़काव करने में किसी तरह से कोई असुविधा नहीं हो. वहीं, अभियान के दौरान प्रखण्ड स्तर पर वैक्टर बॉर्न डिजीज सुपरवाइजर, बेसिक हेल्थ इंस्पेक्टर, बेसिक हेल्थ वर्कर, केयर इंडिया के प्रखंड समन्यवयक, एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को लगाया गया है. साथ ही, छिड़काव की शत-प्रतिशत सफ़लता के लिए ज़िला से लेकर प्रखंड स्तर तक टीम बनाकर प्रतिदिन भ्रमण किया जाता है. सांध्यकालीन फीडबैक भी ली जाती है , ताकि किसी भी तरह से कोई लापरवाही नहीं हो.

कालाजार से बचाव को एसपी का छिड़काव जरूरी : 
जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि कालाजार से बचाव के लिए चिह्नित गांवों में एसपी का छिड़काव कराया जाता है. एसपी का छिड़काव ही कालाजार से बचने के लिए बेहतर विकल्प है. साथ ही इससे बचाव के लिए हम सभी को भी सतर्क तो रहना ही है. साथ ही, आसपास के लोगों को जागरूक भी करना बेहद ही जरूरी है. इसके लिए हमलोगों को अपने घरों में सफ़ाई के साथ ही आसपास जैसे: बथान, दलान, मवेशियों के रहने वाला स्थान, नाला की सफाई सहित अन्य तरह के रहन-सहन में भी बदलाव करना अतिआवश्यक है. अभियान के दौरान काफी सावधानियां बरतनी होती है. घर के अंदर फर्श से 6 फ़ीट ऊपर तक छिड़काव किया जाता है. घर के कमरे को चारों तरफ़ से बंद करने के बाद ही छिड़काव कराना होता है. उसके बाद छिड़काव के बाद कम से कम 2 घंटे तक कमरे को बंद कर के रखा जाता है.

कोविड-19 संक्रमण से बचने को नियमों का पालन जरूरी : व्यवहार में 6 फ़ीट तक की दूरी को अपनाएं. अपने हाथों को आधा घंटे बाद साबुन से धोएं. खांसते या छींकते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू पेपर से ढकें. घर से निकलते समय मास्क का उपयोग जरूर करें. आंख, नाक या मुंह को छूने से बचें और साथ मे सैनिटाइजर रखें. घर में प्रवेश के दौरान हाथ व शरीर के खुले अंगों को साबुन एवं पानी से अच्छी तरह साफ करें.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...