Skip to main content

पूर्व के विवाद को लेकर दो पाटीदारों के बीच चली गोली, 3 घायल हालत गंभीर..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इटाढ़ी थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव बुधवार की शाम चार बजे अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा. ताबड़तोड़ गोलीबारी की आवाज से गांव में अफरा तफरी मच गई. इस दौरान गोली लगने से एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी हो गए हैं. तीनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया. गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच एसपी ने स्वयं मामले की जाँच की.

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार चिलबिला गांव निवासी राजेंद्र सिंह, राकेश कुमार तथा विमलेश कुमार शाम चार बजे धान की कटनी के बाद बोझा ढोकर खलिहान में इकट्ठा करने में लगे थे तभी अचानक पाटीदार के ही बबन सिंह और तीन चार अन्य हथियारों से लैस होकर खलिहान में आए और अंधाधुंध गोली चलानी शुरू कर दी. अचानक हुई गोलीबारी में तीनों गोली लगने से जख्मी हो गए. जिन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सक के अनुसार घायलों में से विमलेश कुमार तथा राकेश कुमार के सीने में गोली लगने से उनकी हालत लगातार खराब होती जा रही है. जबकि, राजेंद्र सिंह पिता स्व. रामकिशुन सिंह के कंधे में गोली लगी है. इसको देखते हुए चिकित्सक द्वारा तीनों को तत्काल वाराणसी रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में इटाढ़ी थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि अब तक की पूछताछ में पता चला है कि दोनों पक्ष एक दूसरे के पटिदार और बराबर के हिस्सेदार हैं.अब से करीब 12 साल पूर्व घटना के आरोपित बबन सिंह के एक बच्चे का अपहरण कर लिया गया था. जिसकी बाद में गांव से बाहर क्षत-विक्षत लाश बरामद की गई थी. तब पीड़ित परिवार को संदेह था कि पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर राजेंद्र सिंह तथा विमलेश सिंह द्वारा ही उक्त घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले में राजेंद्र सिंह तथा उनके परिवार के कई अन्य लोगों पर आरोप लगाते हुए इटाढ़ी थाना में केस दर्ज कराया गया था, और अभी भी मामला चल ही रहा है. 



उक्त घटना के बाद से बदले की आग में बबन सिंह का परिवार सुलग रहा था. इस बीच बुधवार की सुबह भी एक महिला के साथ मारपीट की घटना हुई थी. जिसका अंत गोलीबारी की घटना से हुआ. मामले की जानकारी मिलते ही इटाढ़ी पुलिस जांच में जूट गई है. 

दस राउंड से अधिक गोली चली:

इस संबंध में ग्रामीणों से मिली सूचना के अनुसार जिस समय गोली चलनी शुरू हुई तो ऐसा लगा जैसे लरी वाले पटाखे छूट रहे हैं. गोली की आवाज सुनते ही गांव में भगदड़ मच गई और जिसे जहां जगह मिला वहीं छिप गया. बाद में जब गोलीबारी शांत हुई तब ग्रामीणों ने निकलकर देखा तब पता चला कि दोनों पाटिदारों के बीच ही गोली चली थी. ग्रामीणों के अनुसार इस दौरान करीब दस राउंड से अधिक गोली चलाई गई है, जिसकी तड़तड़ाहट से पूरा क्षेत्र गूंज गया था.






Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19