Skip to main content

बक्सर लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह बने कुशेश्वरस्थान उप चुनाव के चुनाव प्रभारी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त,राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने किया मनोनीत..




- जिला अध्यक्ष ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा दी गई दायित्व को पूरी निष्ठा से करूंगा निर्वहन.

- कुशेश्वरस्थान उपचुनाव में जदयू का होगा सूपड़ा साफ.



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर लोजपा ( रामविलास) के जिलाध्यक्ष सह डुमराँव विधान सभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा कुशेश्वरस्थान का चुनाव प्रभारी बनाया गया है. उन्हें कुशेश्वर स्थान का चुनाव प्रभारी बनाए जाने को लेकर जिले में लोजपा रामविलास गुट के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है.



इस बाबत बक्सर लोजपा रामविलास पासवान गुट के जिलाध्यक्ष के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर मीडिया से जानकारी साझा की गई है. उन्होंने इस बात पर खुशी जताई है. जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि मुझे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान के द्वारा हम पर विश्वास जताते हुए, उप चुनाव में कुशेश्वर स्थान विधान सभा के कुशेश्वर स्थान प्रखंड में प्रभारी मनोनीत किया गया है. अपने नेता के विश्वास को और काफी मज़बूत करते हुए उपचुनाव में अपने उम्मीदवार को जीत दिलाने में हरसंभव प्रयास करूँगा. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान के द्वारा पार्टी में कार्य दक्षता को देखते हुए हर समय हमको बिहार में जिम्मेदारियां देते रहने का कार्य किया गया है. उस जिम्मेवारी को हर समय हमने बखूबी निर्वहन किया है. माननीय चिराग पासवान पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को हर समय आगे बढाने का कार्य करते रहे हैं. 



बक्सर लोजपा ( रामविलास) के जिलाध्यक्ष सह डुमराँव विधान सभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह ने कहा की जो कुश्शेवर स्थान विधान सभा मे हमे प्रभारी की जिम्मेवारी मिली है उस जिम्मेवारी को निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूंगा और पार्टी प्रत्याशी अंजू देवी की जीत सुनिश्चित कराने हेतु जो भी मेरे तरफ से प्रयास होगा वह करूंगा. उपचुनाव में कुश्शेवर स्थान विधान सभा व तारापुर विधान सभा में हेलिकॉप्टर छाप की जीत सुनिश्चित है. आज बिहार के सभी जाति धर्म के लोग व बिहार के युवा चिराग पासवान के साथ खड़ा है. उपचुनाव मे जदयू की दोनो सीट पर हार सुनिश्चित है. जदयू के प्रत्याशी उप चुनाव मे दोनो जगहो पर तीसरे व चौथे स्थान पर रहेंगे.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19