Skip to main content

अनीता पैलेस नामक होटल में संदिग्ध अवस्था में पकड़ी गई दो महिलाएं, शराब की बोतलें भी बरामद..


- इन्द्रकांत तिवारी की रिपोर्ट।
 संपर्क सूत्र- 9128491845.


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: 15 अगस्त को लेकर नगर थाने की  पुलिस समेत विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाली होटलों में छापेमारी अभियान चला रही है.  इसी दरमियान बक्सर के नगर थाना क्षेत्र की पुलिस भी अपने थाना क्षेत्र के इलाके में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी प्रकार की कोई अनहोनी घटना ना घटे इसको लेकर छापेमारी अभियान चला रही है. बता दें कि नगर के विभिन्न इलाकों में सघन जांच अभियान भी पुलिस के द्वारा चलाया जा रहा है.  नगर थाना के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर एवं डीआईयू टीम के पुलिसकर्मी विभिन्न होटलों एवं इलाकों में जांच अभियान चला रहे हैं.  जांच के क्रम में ही जब नगर के स्टेशन रोड स्थित अनीता पैलेस नामक होटल में छापेमारी की गई तो पुलिस को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. छापेमारी के दौरान पुलिस के द्वारा होटलों में रह रहे आगंतुकों के बारे में भी होटल के प्रबंधक से जानकारी ली गई तथा सघन तलाशी ली गई. तलाशी के दरमियान हीं नगर के स्टेशन रोड स्थित होटल अनीता पैलेस से संदिग्ध अवस्था में दो महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया गया. हिरासत में ली गई महिलाओं को पुलिस अपने वाहन में बैठाकर थाने ले कर चली गई. जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. 


जबकि होटल के प्रबंधक से अन्य पुलिसकर्मी  देर तक पूछताछ भी करते रहे. संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिए जाने के अलावा पुलिस ने होटल अनीता पैलेस से 55 से 60 बोतल बियर व अंग्रेजी शराब भी बरामद की है.  हालांकि, शराब बरामदगी की पुष्टि अभी पुलिस के द्वारा नहीं की जा रही है. फिलहाल थानाध्यक्ष भी मामले में ज्यादा कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि वरीय पदाधिकारी इस मामले में जल्द ही पूरी जानकारी देंगे. 


हालांकि, नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि नगर के सभी इलाकों के होटलों की तलाशी तो ली ही जाएगी. साथ ही साथ चौक चौराहों पर भी विशेष सघन जांच अभियान चलाया थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भ्रमण करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर विधि व्यवस्था को लेकर योजना बनाई गई है. 


वहीं, दूसरी तरफ राजकीय रेल थाना की पुलिस ने भी बक्सर रेलवे स्टेशन पर चलाए गए विशेष जांच अभियान में एक एक रेल यात्रियों के सामानों की गहनता से जांच करने के बाद ही स्टेशन परिसर से बाहर जाने दे रही है.  पुलिस के द्वारा मेटल डिटेक्टर से भी यात्रियों के सामानों की जांच की गई. 


मामले की जानकारी देते हुए राजकीय रेल थाना के थानाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या एक दो और तीन पर पुलिस बल के सहयोग से घंटों जांच अभियान चलाया गया. लगातार आगंतुकों एवं यात्रियों की गहनता से जांच की गई. पुलिस के द्वारा लोगों को यह बताया गया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्लेटफॉर्म आदि  पर किसी प्रकार के संदिग्ध वस्तु के पाए जाने पर तुरंत ही उसकी सूचना आरपीएफ व जीआरपी को अवश्य दें.









Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19