Skip to main content

बड़ी ख़बर: तकनीकी खराबी के कारण वायु सेना के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग से मची अफरा-तफरी ..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर में तकनीकी खराबी के कारण भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर को आपातकालीन परिस्थितियों में लैंड किया गया है.  बुधवार की शाम तकरीबन 5:00 बजे मानिकपुर उच्च विद्यालय के प्रांगण में हेलीकॉप्टर को उतारा गया. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर के पंखे में तकनीकी खराबी आ जाने तथा संभवत: चिंगारी निकलने के बाद आनन-फानन में हेलीकॉप्टर को मानिकपुर उच्च विद्यालय के मैदान में उतारा गया. मिली जानकारी के मुताबिक वायुसेना का विमान इलाहाबाद से बिहटा एयरफोर्स स्टेशन जा रहा था इसी बीच उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. हालांकि, विमान में सवार वायु सेना के सभी अधिकारी बिल्कुल सुरक्षित हैं. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर राजपुर थाने के पुलिस अवर निरीक्षक ताज मोहम्मद के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंच गई है. सभी अधिकारियों को स्थानीय विद्यालय के कमरों में ठहरया जा रहा है.


हेलीकॉप्टर लैंड करते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी तथा लोग हेलीकॉप्टर के साथ सेल्फी लेने लगे वहीं, एयरफ़ोर्स के  अधिकारी विमान से बाहर निकल कर बाहर खड़े हो गए. स्थानीय निवासी अजय पांडेय ने बताया कि हेलीकॉप्टर की गड़गड़ाहट सुनकर सभी ग्रामीण दौड़ते हुए हाई स्कूल के प्रांगण पहुंचे जहां उन्होंने हेलीकॉप्टर को लैंड होते देखा और अधिकारी बाहर निकलकर खड़े हो गए. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस एयरफ़ोर्स के अधिकारियों से बातचीत कर रही है तथा इमरजेंसी लैंडिंग के वास्तविक कारणों का पता लगा रही है.


घटना की पुष्टि करते हुए एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण हेलीकॉप्टर को लैंड किया गया है. हेलीकॉप्टर में सवार सभी अधिकारी सुरक्षित हैं. मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस भेजी गई है ताकि फ़ोर्स के अधिकारियों को किसी मदद की आवश्यकता हो तो वह दी जा सके.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19