Skip to main content

व्यवसायी से रंगदारी मांगने के मामले में संदीप यादव के गैंग के 2 शागिर्द गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी..


एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: व्यवसायी से रंगदारी मांगने की घटना उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जेल में बंद संदीप यादव के मां पंचायत चुनाव के लिए फंड तैयार करने हेतु अंजाम दी गई है. इसके अतिरिक्त उसके घर का भी निर्माण हो रहा है. साथ ही साथ उसे आपराधिक गैंग का भी संचालन करना है. ऐसे में उसे पैसों की आवश्यकता थी. जिसके लिए उसने व्यवसायियों से रंगदारी मांगने का काम शुरू किया है. यह कहना है एसपी नीरज कुमार सिंह का. 


उन्होंने बताया कि अपराधी के द्वारा पैसों की मांग की गई थी तथा मांग पूरी नहीं होने पर व्यवसायी के साथ किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की कोशिश की जा रही थी लेकिन, पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेरते हुए उसके गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने यह स्वीकार किया है कि वह संदीप यादव गैंग के सदस्य हैं तथा संदीप यादव के इशारे पर व्यवसायी के घर पर फायरिंग करने के लिए एकत्रित हुए थे लेकिन पकड़े गए.


गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली कि चौसा बाजार में कुछ अपराध कर्मी हथियार से लैस होकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में एकत्रित हुए हैं. सूचना के आलोक में छापेमारी टीम का गठन किया गया जिसमें मुफस्सिल थानाध्यक्ष एवं डीईआईयू टीम को शामिल किया गया. गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चौसा बाजार से स्थानीय निवासी रामबाबू पिता स्व रामाशंकर सिंह को एक देसी पिस्तौल एवं चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस कार्रवाई को देखकर एक व्यक्ति घटनास्थल से भागने लगा जिसे पुलिस के द्वारा खदेड़ कर पकड़ लिया गया. पकड़े गए व्यक्ति का नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम शमशाद खान, पिता-कयामुद्दीन खान तथा पता नगर थाना क्षेत्र के खलासी मोहल्ला बताया. 

दोनों अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि इन लोगों की आजमगढ़ जेल में बंद संदीप यादव से बातचीत होती है तथा यह दोनों उसे गैंग के सक्रिय सदस्य हैं. उन्होंने बताया कि संदीप यादव के 12 डिजिट के एक यूनिक मोबाइल नंबर  994408789263 से व्हाट्सएप कॉलिंग एवं वीडियो कॉलिंग से बात होती रहती है. संदीप ने बताया था कि नालबंद टोली में एक कपड़ा व्यवसायी कमलेश यादव है जो जमीन का भी कारोबार करता है. उससे संदीप के द्वारा रंगदारी मांगी जा रही थी. वह रंगदारी देने में टालमटोल कर रहा था. इसी बात पर दबाव बनाने के लिए संदीप ने इन दोनों को व्यवसायी के घर पर गोलीबारी करने का निर्देश दिया था.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...