Skip to main content

वीडियो: एयर फोर्स की स्पेशल टीम वायुसेना के चिनूक विमान को दुरुस्त करने को पहुंची मानिकपुर..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में बुधवार की शाम इलाहाबाद से बिहटा एयर फोर्स स्टेशन जा रहे वायु सेना के चिनूक विमान की आपातकालीन लैंडिंग के बाद एयरफ़ोर्स के अधिकारियों के बीच हड़कंप का माहौल कायम हो गया. जिस जगह पर विमान की लैंडिंग हुई है उसके चारों ओर विशेष सुरक्षा घेरा बनाया गया है. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी, ऐसे में विमान के चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित जगह पर विमान की लैंडिंग करा दी. यदि ऐसा नहीं होता तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था. बताया जा रहा है कि विमान में विस्फोटक सामग्री भी भरी हुई थी. ऐसे में छोटी सी चिंगारी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी. 


विमान की इमरजेंसी लैंडिंग होने के तुरंत बाद सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. उधर, विमान की आपातकालीन लैंडिंग होने की सूचना पर बिहटा एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों के बीच हड़कंप का माहौल कायम हो गया. तुरंत ही वहां से विशेष वाहन में सवार होकर तकनीकी विशेषज्ञों तथा एयरफोर्स के जवानों की एक टीम मौके पर पहुंची और सबसे पहले विमान में रखे आवश्यक हथियारों तथा सामग्रियों को निकालकर सुरक्षित तरीके से बिहटा पहुंचाया गया. पहले से पहुंचे विशेषज्ञों के द्वारा जब तकनीकी खराबी को दुरुस्त नहीं किया जा सका तो गुरुवार की सुबह एयरफोर्स की तीन और गाड़ियों में सवार होकर तकरीबन 50 की संख्या में तकनीकी विशेषज्ञों तथा वायु सेना के जवानों का दल मौके पर पहुंच गया है और विमान में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त किए जाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है. कहा जा रहा है कि जरूरत पड़ी तो एयर फोर्स के विशेष हेलीकॉप्टर से तकनीकी विशेषज्ञों की एक और टीम मौके पर पहुंचेगी.


उधर, वायुसेना के विमान तथा अपने वीर सैनिकों को नजदीक से देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मानिकपुर उच्च विद्यालय के आसपास जमा हो गई है, जिसे हटाने के लिए एयर फोर्स के जवानों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी काफी मशक्कत कर रही है. सेना के जवानों का कहना है कि स्थानीय लोग फिलहाल उनकी केवल इतनी मदद करें कि, वह दूर से ही विमान को देखें और यदि संभव हो तो वहां भीड़ ना लगाएं.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19