Skip to main content

दानापुर से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार..



एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर:  बक्सर के होटल विश्वामित्र बिहार में  एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले के तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने दानापुर से गिरफ्तार कर लिया है. जिसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया.बता दें कि वर्ष 2019 के दिसंबर माह की 26 तारीख को यह घटना घटी थी.

घटना के संदर्भ में महिला थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने बताया कि 26 दिसंबर 2019 को गोलंबर के समीप स्थित होटल विश्वामित्र बिहार में  विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था. बाद में दुष्कर्म पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, एक आरोपी राजीव सिंह अब तक पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सका था. इसी बीच यह सूचना मिली कि वह दानापुर में रह रहा है, जिसके बाद पुलिस टीम का गठन कर अभियुक्त को दानापुर से गिरफ्तार कर लिया गया.


उत्तर प्रदेश ब्याही गयी थी महिला, पति से अलगाव के बाद बक्सर रह लड़ रही थी कानूनी लड़ाई:

उस वक्त जो जानकारी महिला ने पुलिस को दी थी उसके मुताबिक उसकी शादी उत्तर प्रदेश के नरही ही में हुई थी. बाद में उसके पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू किया जिसके बाद वह बक्सर रहकर पति से कानूनी लड़ाई लड़ रही थी. इसी बीच उसे मदद करने के नाम पर एक युवक उसे बहला-फुसलाकर होटल में ले गया जहां उसने महिला को उसकी पत्नी बता कर कमरा बुक किया. महिला जब होटल के कमरे में पहुंची तो वहां मौजूद दो अन्य युवकों ने पहले गए युवक के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. 


अगले दिन सुबह जब महिला होटल के काउंटर पर पहुंची और अपनी आपबीती बताई तो उसे वहां से डांट कर भगा दिया गया. बाद में वह महिला थाने पहुंची जहां मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की गई. पुलिस ने उसी वक्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि, एक अभियुक्त फरार चल रहा था.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...