Skip to main content

ससुराल में दमाद की हत्या तालाब के किनारे मिला शव, परिजनों ने 5 घंटे nh-30 को किया जाम, डीएसपी के आश्वासन पर खत्म हुआ जाम..




एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: डुमराव अनुमंडल के सोनवर्षा ओपी क्षेत्र के रामनगर (उजागी टोला) में गांव के बाहर तालाब के समीप ससुराल आए एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने तालाब किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी. ग्रामीणों से सूचना मिलने के पश्चात आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद मृतक की पहचान कोआथ गांव निवासी पारस चौधरी के 26 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की. प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह अपने ससुराल रामनगर में ही अपने ससुर के द्वारा खोले हुए मुर्गी फॉर्म को चलाता था. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीपीओ के के सिंह समेत स्थानीय थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची. हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग के साथ आक्रोशित लोगों ने 5 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग- 30 को जाम रखा. मौके पर पहुंचे डुमराव डीएसपी के के सिंह ने समझा-बुझाकर तकरीबन 5 घंटे बाद जाम को खत्म कराया.


घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय थाना क्षेत्र के कोआथ गाँव निवासी पारस चौधरी के पुत्र सोनू कुमार अपने पिता के साथ सोनवर्षा के अमरपुरी में लाइन होटल का संचालन करते थे. वहीं, वह अमरपुरी स्थित अपने ससुर के मुर्गी फार्म का की भी देखरेख करते थे. इसी क्रम में मंगलवार आपको वह अपने ससुराल पहुंचे हुए थे. इसी बीच रात तकरीबन 10 बजे गांव के ही रहने वाले तेजू नामक एक युवक के द्वारा उन्हें यह कहकर बुलाया गया कि चलिए स्थानीय पोखर में लोग मछली मार रहे हैं. बार-बार मना करने के बावजूद सोनू कुमार तेजू के साथ चला गया. बाद में काफी देर बाद भी जब सोनू घर नहीं पहुंचा तो ससुराल वालों की चिंता हुई. उन्होंने तेजू नामक युवक को फोन किया तो उसने बताया कि सोनू सुबह घर जाएंगे लेकिन, सुबह सोनू की लाश गांव के बाहर पोखर के समीप बरामद की गई.


मृतक के सास का कहना है कि वहीं, जब लोग मौके पर पहुंचे तो तेजू वहीं पर अपने साथियों के साथ था, जो लोगों को देखते ही भाग निकला. उन्होने आरोप लगाया कि तेजू तथा उसका ने साथियों ने उसके दामाद की हत्या कर दी है. ऐसे में मामले की जांच की जाए तथा हत्यारोपियों को पकड़ा जाए. 

सड़क जाम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीपीओ के के सिंह के द्वारा हत्यारों को पकड़ने का आश्वासन देकर जाम को खत्म कराया गया. ओपी प्रभारी प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि माना जा रहा है कि युवक की मौत विषाक्त पदार्थ खाने के कारण हो गई है हालांकि, पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19