Skip to main content

युवा समाजसेवी अजय राय के द्वारा डुमराव अनुमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया गया जागरुकता अभियान..




एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोरोना संक्रमण के भय से जहाँ लोग अपने-अपने घरों में बने हैं तो वही दूसरी तरफ जरुरतमंदों के लिए चर्चित युवा समाजसेवी अजय राय मददगार साबित हो रहे हैं.अजय देवदूत बन जरूरतमंदो तक लगातार ऑक्सीजन , दवा उपलब्ध कराने के साथ जिंदगी और मौत से जूझ रहे लोगो को प्लाज्मा डोनेट करा उनकी जान बचा रहे हैं. वही उनके नेतृत्व में डुमराँव प्रखंड के नन्दन गांव में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान युवाओं ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सब्जी दुकानों के आगे "मास्क नही तो - सब्जी नही" तो वही प्रत्येक किराना दुकानों के आगे "मास्क नही तो - सब्जी नही" के साथ ही "हम सभी ने ठाना है- कोरोना को हराना है" तख्ती पर लिखें नारो को लगाया इसके साथ ही युवाओं ने प्रत्येक के आगे दो गज की दूरी के अंतराल पर रस्सी से घेराव किया. जिससे कि दुकानदार और ग्राहक दोनो ही सुरक्षित रहें. 


अभियान का नेतृत्व कर रहे युवा समाजसेवी अजय राय ने बताया कि कोरोना संक्रमण गांवो में भी दिनों-दिन तेजी से अपना पांव फैलाता जा रहा है. ऐसे में अन्य प्रदेशो से गांवो में पहुंच रहे लोगो से सावधानी बरतने की लिए ग्रामीण स्तर पर अभियान चलाया गया. वही अजय राय के नेतृत्व में युवाओं ने दुकानदारो और ग्रामवासियों के बीच मास्क का वितरण किया.


 इसके साथ ही माइकिंग कर लोगो को मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ-साथ साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया तथा लोगो मे वैक्सीन को लेकर फैले अभाव को दूरते हुए  वैक्सीन को रामबाण बताते हुए संक्रमण से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैक्सीन लगाने के लिए अपील भी किया गया. वहीं युवाओं क द्वारा चलाए गए इस अभियान से होकर जिलाधिकारी अमन समीर ने प्रशासनिक फेसबुक पेज और ट्विटर पर युवाओं के इस अभियान की सराहना करते हुए अन्य लोगो को भी इस तरह का पहल करने के लिए सन्देश दिया. विदित हो कि पिछले कोरोना काल के दौरान भी युवासमाजसेवी अजय राय द्वारा चलाए गए अभियान से प्रेरित होकर जिलाधिकारी अमन समीर ने सोशल साइट्स के माध्यम से उत्साहवर्धन किया था। इस अभियान में अभिषेक रंजन चंद्रकांत दुबे , गोलू सैनी , राहुल प्रताप सिंह , मुलायम यादव , प्रत्यूष उपाध्याय सहित कई अन्य युवा शामिल रहें।




Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19