Skip to main content

महर्षि विश्वामित्र चलंत आरोग्य वाहन कोविड व गैर कोविड मरीजों के लिए साबित होगा वरदान: अश्विनी चौबे..




- चिकित्सा चिकित्सक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों कोरोना के इस महामारी में लोगों को उपलब्ध कराएगा प्राथमिक चिकित्सा सुविधा.

- पायलट प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है शुभारंभ। स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम में भी किया गया है शामिल.



एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के विशेष प्रयास से करुणा के इस महामारी में लोगों को घर तक प्राथमिक चिकित्सा परामर्श पहुंचाने के लिए महर्षि विश्वामित्र चलंत आरोग्य वाहन का शुभारंभ किया जा रहा है. यह वाहन चिकित्सा चिकित्सक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चलेगा इसका शुभारंभ 15 मई को किया जा रहा है. कोरोना काल में होम आइसोलेशन, गैर कोविड मरीज के लिए वरदान साबित होगा. इसे पायलट प्रोजेक्ट पर शुरू किया जा रहा है. बिहार के अन्य जगहों पर भी इस तरह की व्यवस्था हो, इसके लिए भारत सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री चौबे के इस प्रस्ताव चिकित्सा चिकित्सक आपके द्वार पायलट को अन्य जगहों के लिए भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति को पीआईपी में डालने हेतु स्वीकृत करने को निर्देशित किया है. जो बिहार के अन्य स्थानों में भी पायलट उपरान्त चलाने की योजना है. जिसे बाद में प्रधानमंत्री के सोच के अनुरूप नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन से भी जोड़ा जाएगा.
बक्सर संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में करेगा कार्य:
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने बताया कि बक्सर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत 6 विधानसभा बक्सर, ब्रह्मपुर, राजपुर, डुमराँव, रामगढ़ एवं दिनारा के लिए आम जनों के लिए "चिकित्सा चिकित्सक आपके द्वार" कार्यक्रम का संकल्प लिया गया था. जिसमे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में रामकर्मभूमि पर पहली बार एक अनूठा प्रयोग किया जा रहा है. जिसके अंतर्गत एडवांस मोबाइल मेडिकल यूनिट "महर्षि विश्वामित्र चलंत आरोग्य वाहन" का शुभारंभ अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती के अवसर पर कल दिनांक 15 मई 2021 को प्रातः 11 बजे बक्सर समाहरणालय परिसर से मंत्री श्री अश्विनी चौबे द्वारा लोकार्पण की स्वीकृति प्राप्त हुई है. ईद पर्व के सरकारी छुट्टी के कारण आज मुहूर्त निकालकर कल शुभारंभ किया जा रहा है.
कोरोना के पहली लहर में भी किया गया है, लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए अनूठा प्रयास: 
चिकित्सा चिकित्सक आपके द्वार अंतर्गत विगत कोरोना के पहली लहर में भी चिकित्सीय एवं जन आरोग्य सेवा का कार्य श्री चौबे द्वारा चलाया गया है. जिसमें मोटरसाइकल पर रक्त जाँच हेतु मोबाइल लैबोरेट्री, एम्स पटना द्वारा सदर अस्पताल बक्सर में टेलीमेडिसिन सुविधा प्रमुख रूप से रहा है. 
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे के पहल पर एसजेवीएन कंपनी द्वारा सीएसआर फंड के माध्यम से पूर्व में 6 गाड़ियां ज़िला स्वास्थ्य समिति को एडवांस एमएमयू बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में चिकित्सा प्रदान करने के लिए चलाना था. जिसमें समेकित रूप से न केवल सीधा चिकित्सीय परामर्श बल्कि गाड़ी में ही लैब टेक्नीशियन द्वारा त्वरित रक्त जांच, ऐम्स के चिकित्सकों द्वारा टेलीमेडिसिन के माध्यम से चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण आदि शामिल करना था, लेकिन ये गाड़ियां जनरल एम्बुलेंस की तरह डीएचएस बक्सर द्वारा सम्मान फाउंडेशन को दे दिया गया. जो पिछले 2 वर्षों से कार्यरत था लेकिन इन गाड़ियों के परिचालन का लक्ष्य पूर्ण नही हो पा रहा था. एसजेवीएन द्वारा इन गाड़ियों को एडवांस एमएमयू के रूप में संचालित करने के लिए धनुष फाउंडेशन से अग्रीमेंट किया गया है. जिसमे जन सामान्य के लिए बिना एक रुपया लिए गाँव-गाँव जाकर निःशुल्क चिकित्सक/ चिकिसाकर्मी, ऐम्स पटना द्वारा टेलीमेडिसिन, मोबाइल लैबोरेट्री द्वारा रक्त जाँच, योग, आयुष, दवा आदि सुविधा से लैस महर्षि विश्वामित्र चलंत आरोग्य वाहन सीएसआर पहल के द्वारा एडवांस मोबाइल मेडिकल यूनिट के रूप में सेवा प्रदान करेगा. ज्ञात हो कि 6 में से 3 गाड़ियां पूर्व में सम्मान फाउंडेशन के संचालन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कुछ महीनों से गैराज में सर्विस में थे और बाकी गाड़ियों का भी मेकेनिकल समस्या को ठीक कराया गया है. अभी 5 गाड़ियां को ही एमएमयू में बदल कर प्रारम्भ किया जा रहा है. चूंकि एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर आरा में सम्मान फाउंडेशन द्वारा बनवाया जा रहा है. अतःअभी भी ज़िला स्वास्थ्य समिति द्वारा हमे उपलब्ध नही कराया गया है. छठा वाहन मिलते ही उसे भी जल्द एमएमयू में तब्दील कर सेवा के लिए उतारा जाएगा.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...