Skip to main content

वीडियो: डुमरांव अनुमंडल के काजीपुर पंचायत में बार बालाओं का डांस देखने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां, प्रशासन बेखबर..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: डुमराव अनुमंडल के काजीपुर पंचायत में बार बालाओं का डांस देखने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाए जाने का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें की बार बालाओं की डांस देखने के लिए उमड़ी भीड़ के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है.

 एक तरफ जहां जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लोगों से कोरोना संक्रमण के मद्देनजर तमाम सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण अनुपालन करने की अपील की जा रही है. राज्य सरकार के द्वारा संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए संक्रमण के मामलों को कम करने हेतु राज्य में लॉकडाउन लगाया गया है. इसके बावजूद भी लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए तमाम दिशा निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है. 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक डुमरांव अनुमंडल के सिमरी प्रखंड के काजीपुर पंचायत में एक शादी समारोह के दौरान बार बालाओं के डांस का आयोजन भी किया गया था. जहां बार बालाओं के डांस को देखने उमड़ी भीड़ के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से उल्लंघन किया गया. लगभग सभी लोग बगैर मास्क के देखे गए. ऐसे में जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के द्वारा संक्रमण के मामलों को कम किए जाने के तमाम प्रयास पूरी तरह से विफल हो सकता हैं और संक्रमण का विस्फोट हो सकता है. सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन न करने एवं बगैर मास्क के एक दूसरे के काफी करीब बैठने से संक्रमण के बढ़ने का खतरा व्याप्त हो जाता है.



ऐसे में अब देखना यह होगा कि खबर को चलाए जाने के बाद प्रशासन की नींद खुलती है या नहीं तथा संबंधित लोगों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाती है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19