Skip to main content

वीडियो: इटाढी के खरहना गांव में जमीनी विवाद में 2 पक्ष हुए आमने-सामने,कई राउंड चली गोली,2 घायल..




एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इटाढी थाना क्षेत्र के खरहना गांव में पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जिसमें की जमकर मारपीट व गोलीबारी की सूचना प्राप्त हो रही है। बताया जा रहा है कि पूर्व से ही श्री कृष्ण सिंह कुशवाहा एवं जय भगवान सिंह कुशवाहा के बीच जमीनी विवाद चला आ रहा है। उसी पुराने विवाद को लेकर श्री कृष्ण सिंह कुशवाहा एवं जय भगवान सिंह कुशवाहा शनिवार को आमने सामने आ गए और दोनों पक्षों में पहले तो लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हुई। उसके पश्चात, देखते ही देखते दोनों पक्षों के तरफ से दहशत कायम करने की नियत से कई राउंड फायरिंग की गई। हालांकी, इस घटना में किसी के गोली लगने से घायल होने की सूचना नहीं है। दो पक्षों के बीच हुए जमीनी विवाद में गोलीबारी को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। मारपीट एवं गोलीबारी की इस घटना की गुप्त सूचना किसी ने इटाढी थाने की पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा दो पक्षों से 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें एक पक्ष के श्री कृष्ण सिंह कुशवाहा के पुत्र शशीकांत सिंह कुशवाहा, तथा दूसरे पक्ष के रामजीवन कुशवाहा, शेषनाथ कुशवाहा, परशुराम कुशवाहा एवं जय भगवान कुशवाहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मारपीट के इस घटना में श्री कृष्ण सिंह कुशवाहा एवं दिनेश सिंह कुशवाहा जख्मी हुए हैं।


इस घटना में जख्मी दोनों लोगों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इटाढी से रेफर किए जाने के बाद बक्सर के सदर अस्पताल में चल रहा है। 


घटना की जानकारी देते हुए जख्मी श्री कृष्ण सिंह कुशवाहा ने बताया कि हम लोगों का परिवारिक जमीन खरहना गांव में रोड पर है। जिसमें हमारा कहना है कि सभी भाइयों को बराबर बराबर हिस्से में रोड पर जमीन मिले। लेकिन, हमारे भाई जय भगवान सिंह इस बात को लेकर तैयार नहीं है और उसी जमीन में आज गोबर फेंकने को लेकर विवाद शुरू हुआ। जिसमें की मारपीट के साथ-साथ गोलीबारी भी हुई है।



इस संदर्भ में जानकारी देते हुए इटाढ़ी थानाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार ने बताया कि पूर्व की आपसी जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना को अंजाम दी गई है। जिसमें गोलीबारी की सूचना भी प्राप्त हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों से 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही साथ इस घटना में मामूली रूप से घायल 2 लोगों को इलाज हेतु बक्सर के सदर अस्पताल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरहम पट्टी कराने के बाद भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में भी टूट गई है। 


बक्सर के सदर अस्पताल में जख्मों का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉक्टर राजू लाल ने बताया कि घायल दोनों व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किए जाने के पश्चात इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। साथ ही साथ घायलों के एक्सरे रिपोर्ट आने के बाद ही यह ज्ञात हो सकेगा कि इन्हें अंदरूनी तौर पर कितनी गंभीर चोट पहुंची है। फिलहाल दोनों की स्थिति सामान्य है।


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19