Skip to main content

औचक निरीक्षण में इटाढी पहुंचे डीएम पीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा, बाजार में लापरवाही बरतने वालों को दी सख्त चेतावनी..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में कोरोना संक्रमण को पूरी तरह से हराने एवं संक्रमण के प्रभाव को कम करने हेतु जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है. जिले में कोविड-19 संक्रमण के प्रभाव को कम करने व उसे नियंत्रित करने एवं संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज हेतु सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर लगातार सारी व्यवस्थाओं का अनुश्रवण किया जा रहा है.

इसी क्रम में बताते चलें कि शुक्रवार को जिला पदाधिकारी बक्सर इटाढी प्रखंड पहुंचे. जैसे ही वह प्रखंड के बाजार में पहुंचे बाजार में मौजूद आम लोगों की लापरवाही देखकर वह पूरी तरह से आश्चर्यचकित रह गए. लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं करने, मास्क का प्रयोग नहीं करने जैसी गंभीर लापरवाही को देखकर जिला पदाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है. जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी इटाढी को निर्देशित करते हुए कहा गया कि माइकिंग के जरिए व्यापक रूप से कोविड-19 संक्रमण के खतरनाक होते जाने की जानकारी आम जनों को दी जाए. उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आम जनों को स्पष्ट रूप से कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले एवं मृत्यु हो जाने वाले व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी दी जाए.


जिला पदाधिकारी के द्वारा  बाजार में दुकानदारों के द्वारा बेफिक्री से बगैर मास्क का उपयोग किए एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन के आदेश को ताक पर रखकर दुकान संचालित करते हुए पाया गया. उन्होंने दुकानदारों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि अगर उन लोगों के द्वारा इसी तरह की लापरवाही भविष्य में भी बरती जाएगी तो जो अनुमति उनकी जीविकोपार्जन हेतु दुकानों को खोलने के संदर्भ में दी गई है. उसे भी रद्द कर दिया जाएगा. साथ ही साथ वैसे दुकानदारों के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.


बाजार से निकलने के बाद जिला पदाधिकारी सीधे इटाढी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. जहां उन्होंने आम जनों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाएं वैक्सीनेशन आदि कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश जारी किए. जिला पदाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को साफ तौर पर संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह से प्रखंडों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच स्वयं करेंगे. जिसमें खामी पाए जाने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित तौर पर की जाएगी.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19