Skip to main content

डुमराव में युवा समाजसेवी अजय राय का अनोखा पहल संक्रमण पर विजय पा चुके लोगों को भेंट कर रहे हैं पौधा,कर रहे है जागरूक..



एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: डुमराव में युवा समाजसेवी अजय राय के नेतृत्व में युवाओं की टोली के द्वारा एक अनोखी पहल किया जा रहा है. जिसमें कोविड-19 संक्रमण पर विजय पा चुके लोगों का हालचाल जानने के लिए उनके घर पर जाकर उनका हाल चाल जानने के बाद उन्हें एक पौधा भेंट किया जा रहा है और लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया जा रहा है. 


कोरोना काल पार्ट 2 ने लोगों को ऑक्सीजन का महत्व बता दिया है. मनुष्य के जीवन में ऑक्सीजन का महत्व क्या है और पेड़ पौधों के काटने से वातावरण पर क्या प्रभाव पड़ता है यह कोरोना काल 2 ने  लोगों  के सामने लाकर रख दिया है. कोरोना काल पार्ट 2 में ज्यादातर लोगों की मौत ऑक्सीजन के कमी के कारण हो गई है. प्रकृति के साथ खिलवाड़ करना और पेड़ पौधों को काटने का नतीजा लोगों को झेलना पड़ रहा है.


ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए डुमराव के युवा समाजसेवी अजय राय के नेतृत्व में युवाओं की टोली लोगों को जागरूक करने हेतु एक अभियान चला रही है. जिसमें की संक्रमित मरीज जो कि संक्रमण पर पूरी तरह से विजय पा चुके हैं. उनके घर जाकर उनका हालचाल जाना जा रहा है. उसके बाद उन्हें एक पौधा भेंट किया जा रहा है. साथ ही साथ युवाओं की टोली के द्वारा तख्ती पर लिखें " वृक्ष नहीं बचाएंगे तो ऑक्सीजन कहां से पाएंगे" सहित कई स्लोगन के माध्यम से हाथ जोड़कर लोगों से अपील करते हुए पेड़ों की कटाई ना करने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में वृक्षारोपण करने के लिए शपथ भी दिलाया जा रहा है. इस अभियान का नेतृत्व कर रहे युवा समाजसेवी अजय राय ने बताया कि दिन-प्रतिदिन तेजी से हो रहे पेड़ों की कटाई का ही दुष्प्रभाव है कि इस तरह की आपदाएं आ रही हैं. यदि अभी भी लोग जागरूक नहीं होंगे तो आने वाले दिनों में इससे भी ज्यादा भयावह परिणाम देखने को लोगों को मिल सकता है. उन्होंने बताया है कि कोविड-19 संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों को उनके घर जाकर पौधा देने के पीछे उनकी मंशा है कि ऐसे लोग जो की ऑक्सीजन की कमी की प्रस्थिति को झेल चुके हैं. उन्हें जागरूक किया जाए साथ ही साथ उनका हाल-चाल भी लिया जाए. जो लोग कोरोना काल 2 में ऑक्सीजन की कमी झेल चुके हैं. उन्हें ऑक्सीजन के महत्व को समझने में किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए तथा अन्य दूसरे लोगों को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करें और पर्यावरण सुरक्षा हेतु ज्यादा से ज्यादा लोग वृक्षारोपण करें.  साथ ही साथ उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि संक्रमण काल अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. ऐसे में जागरूक रहने की आवश्यकता है. बगैर जरूरी कार्य के घर से बाहर निकलने से परहेज करने की आवश्यकता है. 


उन्होंने संक्रमण को मात दे चुके लोगों का स्वास्थ्य का फीडबैक लिया तथा उनका हौसला अफजाई किया अजय ने आम जनों से मानवीय अपील करते हुए कहा है कि ऐसे लोगों से दूरी ना बनाएं जो संक्रमण पर पूरी तरह से विजय पा चुके हैं. उन्हें हीन भावना से ना देखें बल्कि उनका हौसला बढ़ाएं. यह प्राकृतिक आपदा है. इसके चपेट में कोई भी व्यक्ति आ सकता है. इस समय मानवता का परिचय देते हुए इस संकट काल में एक दूसरे की सहायता करना जरूरी है. तभी, हम वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से पूरी तरह से निजात पा सकते हैं.  उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि मास्क का उपयोग करना बेहद जरूरी है और ज्यादा जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने की कोशिश करनी है. क्योंकि सरकार के द्वारा लॉकडाउन लगाने के पीछे मंशा यह है कि सड़कों पर भीड़ भाड़ नहीं होगी तो संक्रमण का प्रसार भी नहीं होगा और लॉकडाउन लगाने से संक्रमित मरीजों के मिलने के आंकड़े में कमी आएगी. ऐसे में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सरकार के द्वारा जारी किए गए आदेश का पालन करना भी जरूरी है. इस अभियान में युवा समाजसेवी अजय के साथ अभिषेक रंजन, पीयूष उपाध्याय एवं मुलायम यादव, चंद्रकांत दुबे, मनीष सिंह, प्रतियुमन खरवार समेत अनेकों युवा शामिल रहे.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...