Skip to main content

जिज्ञासा NGO के अध्यक्ष निवेदिता व इंडिया बिग न्यूज़ के संवाददाता विकाश विद्यार्थी ने मुख्यमंत्री राहत कोष निधि में संयुक्त रुप से सौंपा ₹10000 का चेक..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोरोना काल के इस महामारी के गंभीर दौर में जिज्ञासा एनजीओ की अध्यक्ष निवेदिता व इंडिया बिग न्यूज़ के संवाददाता विकास विद्यार्थी ने संयुक्त रुप से ₹10000 का चेक आपदा प्रभारी प्रभास कुमार को सौंपा है.


बता दें कि जिले में काफी तेजी से कोविड-19 संक्रमण का प्रभाव बढ़ा है. जिस को ध्यान में रखते हुए जिले में लोगों ने मरीजों के परिजनों की सहायता हेतु कदम आगे बढ़ाया है. मंगलवार को जिज्ञासा एनजीओ के अध्यक्ष निवेदिता व इंडिया बिग न्यूज़ के पत्रकार विकास विद्यार्थी ने लोगों की मदद हेतु आगे बढ़कर मुख्यमंत्री राहत कोष निधि में संयुक्त रुप से ₹10000 का चेक सहयोग हेतु आपदा प्रभारी प्रभास कुमार को सौंपा है. इंडिया बिग न्यूज़ के पत्रकार विकास विद्यार्थी का कहना है कि मुख्यमंत्री राहत कोष निधि में दिए गए ₹10000 का चेक का उपयोग मानवता की रक्षा एवं मरीजों के परिजनों की सहयोग में उपयोग किया जा सके  इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए जिज्ञासा एनजीओ के अध्यक्ष निवेदिता एवं मेरे द्वारा संयुक्त रुप से ₹10000 का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष निधि में प्रदान किया गया है.


जबकि, जिज्ञासा एनजीओ की अध्यक्ष निवेदिता ने कहा है कि पूरे भारतवर्ष समेत बिहार राज्य एवं बक्सर जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के कारण आम जनमानस कठिन दौर से गुजर रहा है. जिस को ध्यान में रखते हुए जिज्ञासा एनजीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष निधि में ₹10000 का सहायता राशि चेक के माध्यम से दिया गया है. जो संक्रमण की चपेट में आए मरीजों के जरूरतमंद  परिजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराए जाने को लेकर उपयोग किया जा सके.




Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19