Skip to main content

वीडियो: बक्सर में ईटीवी भारत के पत्रकार पर प्राथमिकी दर्ज होने के पश्चात पत्रकारों ने की वर्चुअल बैठक, की कड़ी निंदा



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: प्रेस क्लब बक्सर की वर्चुअल बैठक में बक्सर प्रेस क्लब के तमाम साथी एवं न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन के मित्र जुड़ें. इस दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि, पत्रकार उमेश पांडेय के साथ घटी घटना के समर्थन में प्रेस क्लब पूरी तरह से उनके साथ है. 


क्लब के द्वारा जिला पदाधिकारी अमन समीर एवं आरक्षी अधीक्षक नीरज कुमार सिंह से यह आग्रह किया जाएगा कि वह इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराते हुए दूध का दूध और पानी का पानी करते हुए मामले को निरस्त करें. साथ ही बैठक के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री सांसद अश्विनी कुमार चौबे को यह चेतावनी दी गई कि, अगर उन्हें अपनी बात रखनी है तो मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखें. किसी को मानसिक रूप से ह्रास या प्रताड़ित करके वह कोई जंग नहीं जीत लेंगे. लोकतंत्र में इस तरह की बातों की कोई जगह नहीं है. ऐसे में प्रेस क्लब इसका पुरजोर विरोध करता है. अगर वह इस तरह की आदतों में सुधार नहीं लाएंगे तो प्रेस क्लब के द्वारा उनकी खबरों का पूर्ण बहिष्कार कराया जाएगा.



इस संदर्भ में पूछे जाने पर बक्सर पत्रकार संघ के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार बबलू उपाध्याय ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और इस पूरे मामले पर अन्य पत्रकार बंधुओं से विचार विमर्श किया जा रहा है तथा पत्रकारों की गरिमा को बरकरार रखने के लिए आगे जो भी उचित कार्रवाई करनी होगी की जाएगी. इस तरह से मुकदमे दर्ज करा कर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं. ईटीवी भारत के बक्सर के रिपोर्टर के द्वारा स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी खबरों को चलाए जाने के बाद अपनी किरकिरी होने से परेशान केंद्रीय मंत्री श्री चौबे इस तरह का कदम उठाए हैं. ऐसे में यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि केंद्रीय मंत्री अपने पद और पावर का दुरुपयोग कर पत्रकारों को आम जनमानस से जुड़ी खबरों को चलाने से रोक रहे हैं. 


उन्होंने बक्सर जिला पदाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह से मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...