Skip to main content

चाचा भतीजा की सरकार है बिहार के लिए श्राप, सामंतवादी विचार धारा के है पलटू राम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव: सम्राट चौधरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बक्सर जिला के सीमा कुंडेश्वर स्थान में प्रवेश करने के उपरांत जिले के ब्रह्मपुर ,ढकाईच, कृष्णाब्रहम्, नया भोजपुर, पुराना भोजपुर,टोल प्लाजा,दलसआगर,प्रताप सागर, पडरी चौक, कथकौली मैदान, बक्सर गोलंबर, सिंडिकेट, कृष्ण सिनेमा महावीर मंदिर, जमुना चौक, ठठेरी बाजार, सत्यदेव मिल, कुंवर सिंह चौक, रामेश्वर मंदिर, ज्योति चौक, तथा नगर भवन तक भिन्न-भिन्न स्वागत स्थलों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार तरीके से किया गया. 

इसी क्रम में माननीय सम्राट चौधरी रामेश्वर मंदिर (रामरेखा घाट) में पूजा अर्चना करने के बाद रामरेखा घाट से साइकिल यात्रा करके वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए ज्योति चौक पर स्वागत कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद नगर भवन बक्सर में अभिनंदन समारोह में शामिल हुए. अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने किया तथा मंच संचालन का कार्य राजवंश सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष सह लोकसभा संयोजक ने किया. अपने उद्बोधन में माननीय सम्राट चौधरी ने आज की राजनीति पर प्रकाश डालते हुए चाचा भतीजा की सरकार को बिहार वासियों के लिए एक श्राप बताया. 

उन्होंने कहा कि आज के समय में अगर कोई सामंती बिचार रखता है तो वो माननीय पलटू राम एवं तेजस्वी यादव हैं. उन्होंने अपने उद्बोधन में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री को पुन: 2024 में बहुमत की सरकार के साथ प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया. अभिनंदन समारोह में उपस्थित अश्वनी चौबे सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार ने कहा कि यह  वामन भगवान की तपो भूमि बक्सर अध्यात्म की दृष्टि से बहुत ही वंदनीय और दर्शनीय स्थल है.


उक्त सभा में मुख्य रूप से राजेश वर्मा प्रदेश महामंत्री, अशोक भट्ट सह प्रभारी शाहाबाद, राजेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, शंभू प्रदेश उपाध्यक्ष ,मनोज सिंह प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा ,रामकुमार सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष ,प्रदीप राय, पूनम रविदास, इन्द्रलेश पाठक, निर्भय राय जिला महामंत्री , अनील पांडेय,संत कुमार सिंह, मनोज पांडेय, मीना सिंह, रेखा देवी, इंदु देवी, नवीन राय,राजू यादव, अमरेंद्र पाण्डेय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...