Skip to main content

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के सफल कार्यक्रम को लेकर फीडबैक लेने हेतु जिला अतिथि गृह में आयोजित हुआ बैठक, मौजूद रहे केंद्रीय मंत्री एवं जिलाध्यक्ष..




एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह की अध्यक्षता में  जिला अतिथि गृह बक्सर में एक बैठक आहूत की गई. जिसमें जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे. साथ ही साथ बक्सर के सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे भी बैठक में उपस्थित रहे. उनके द्वारा एक-एक कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के सफल कार्यक्रम का फीडबैक लिया. मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया और यह भी संतोष जताया कि हमारे कार्यकर्ता जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को भली भांति सफल बनाया इसके लिए मैं भारतीय जनता पार्टी के बारिष्ठ से वरिष्ठ एवं कनिष्ठ से कनिष्ठ कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त करता हूं.

 बैठक में जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने कार्यकर्ताओं को,अपने पदाधिकारीयों को तथा अपने मंडल अध्यक्षों को दिल से धन्यवाद व्यक्त किया. उक्त बैठक में लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह ने भी सम्राट चौधरी के ब्रम्हपुर से लेकर बक्सर तक की यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को दिल से नमन और आभार व्यक्त किया.

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बक्सर प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने एक ऐतिहासिक अभिनंदन कर एक इतिहास रचा है. इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद दिया.

उक्त बैठक में सौरभ तिवारी जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, जयप्रकाश राय अध्यक्ष किसान मोर्चा, पूनम रविदास, इन्द्रलेश पाठक, निर्भय राय जिला महामंत्री ,मीना सिंह, संत सिंह, अनिल पांडे, नवीन राय, श्रीमन्नारायण तिवारी,हिरामन पासवान,पुनीत सिंह, मिठाई सिंह, विंध्याचल सिंह, विवेक चौधरी, विकास कायस्थ,अभिनंदन सिंह, सुनील कुमार तथा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय उपस्थित रहे.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19