Skip to main content

डाउन पटना कोटा एक्सप्रेस से 79 पीस अंग्रेजी शराब बरामद, 14.220 लीटर है बरामद शराब की कुल मात्रा..



एक्सप्रेस न्यूज़,बक्सर: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद तस्कर शराब की तस्करी के लिए कई तरह की जुगत जुटा रहे हैं. जिसमें यूपी से बिहार में प्रवेश करने वाली ट्रेनों में भी तस्करी करने में तस्कर जरा भी संकोच नहीं कर रहे हैं. लेकिन, उनके मंसूबों पर पानी फेरने के लिए पुलिस भी लगातार तत्पर है. इसी दौरान आज राजकीय रेल थाना की पुलिस के द्वारा पटना कोटा एक्सप्रेस के साधरण बोगी से दो बैग में भारी मात्रा में 180 एमएल टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया है. हालांकि, लावारिस अवस्था में बैग मिलने के कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.  तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा. 

मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रतिदिन की तरह आज भी जीआरपी की पुलिस के द्वारा रूटीन चेकिंग किया जा रहा था. जिसमें की आज जांच के क्रम में 13240 डाउन पटना कोटा एक्सप्रेस से एक काले रंग के बैग में 38 पीस ऑफिसर चॉइस 180 एमएल तथा एक लाल रंग के बैग 41 पीस 8 पीएम 180 एमएल टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. बरामद शराब की कुल मात्रा 14.220 लीटर है.

 उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के द्वारा यह डेली रूटीन चेकिंग अभियान चलाया जाता है. जिसमें की प्लेटफार्म पर एवं ट्रेन की बोगियों में जांच पड़ताल की जाती है. इसी दौरान आज पटना कोटा एक्सप्रेस से दो बैग में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब 180 एमएल टेट्रा पैक बरामद किया गया है. अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई मामले में की जा रही है.

 उन्होंने यह भी बताया कि लावारिस अवस्था में शराब पड़े होने के कारण शराब तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. वह चकमा  देकर निकलने में कामयाब रहा.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19