Skip to main content

आशिकी का भूत सवार होने के बाद प्रेमिका के पिता की कर दी आशिक ने हत्या..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नगर थाना क्षेत्र कोइरपुरवा मोहल्ले में 24 घंटे पहले एक रिक्शा चालक की हत्या हुई थी. चाकू से गोदकर कर अपराधी के द्वारा उसकी हत्या की गई थी. निर्मम तरीके से हत्या को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से भागने में सफल हो गया था. मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम आदि करने के बाद पुलिस इस मामले को सुलझाने में तथा अपराधी के गिरेबान तक पहुंचने में तमाम प्रयास शुरू कर दी थी. पुलिस के इसी प्रयास के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है.


 बता दें कि बक्सर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा अपराधी को पकड़ने के साथ ही साथ हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सना टी-शर्ट और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है. साथ ही साथ पुलिस ने इस मामले का उद्वेदन भी कर लिया है. जिसकी जानकारी देते हुए बुधवार को एसपी मनीष कुमार ने बताया कि सोमवार को कोइरपुरवा मोहल्ले में अर्जुन सिंह के मकान में किराया पर रहने वाले जलालु मियां की हत्या चाकू से गोदकर कर दी गई थी. हत्या के उपरांत मृतक की बहन नजमा बेगम के बयान पर प्राथमिक की दर्ज की गई और प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस अपने कार्रवाई में जुट गई थी. सदर एसडीपीओ धीरज कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर जांच का जिम्मा उन्हें सोपा गया था. टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान के सहारे बक्सर के सोहनीपट्टी गौरीशंकर मंदिर के समीप रहने वाले मोहम्मद इस्लाम राइन के पुत्र राजू राइन को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू,खून से सना टी-शर्ट और मोबाइल फोन बरामद किया गया.


उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति की हत्या उसकी बेटी के आशिक के द्वारा की गई थी. गिरफ्तार अपराधी ने बताया है कि वह उसकी बेटी से प्रेम करता था. जिसमें पिता के द्वारा ख़लल डाला जा रहा था और वह इस रिश्ते का विरोध कर रहा था. इसके बाद पुत्री के आशिक के द्वारा इस तरह के घटना को अंजाम दी गई. जो कि सरासर गलत है. साथ ही साथ पुलिस ने यह भी बताया है कि सोमवार की रात्रि में ही जाकर जलालु के हत्या को अंजाम दी गई है और बेहद ही शातिराना ढंग से हत्या को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गया था. जिसे पुलिस के द्वारा 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अपराधी चाहे कोई भी हो और अपराध किसी प्रकार की हो अपराधियों को जेल के हवालात तक पहुंचाने का कार्य पुलिस के द्वारा लगातार किया जा रहा है.

बता दे की जांच टीम में बक्सर एसडीपीओ धीरज कुमार, टाउन थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, पुलिस निरीक्षक सदस्य संजीव कुमार सिंह, संतोष कुमार, संजय कुमार, विकास त्रिपाठी, दिलीप यादव, विकास कुमार और टाइगर मोबाइल के सिपाही अभय यादव और दीपक कुमार के साथ अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...