Skip to main content

लगातार दूसरी दिन भी पकड़ी गई शराब से भरी कंटेनर, तकरीबन 60 से 70 लाख आंकी जा रही है कुल शराब की कीमत..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: 2 दिन के अंदर उत्पाद विभाग टीम के द्वारा दो बड़ी कार्रवाई को अंजाम दी गई है. जिसमें की शराब से भरी कंटेनर को पुलिस के द्वारा जब्त किया गया है. बता दें कि रविवार को जहां पुलिस के द्वारा वीर कुंवर सिंह सेतु पर शराब से भरी पड़ी एक कंटेनर को जब्त किया गया था. वहीं, सोमवार को भी एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए फिर से एक कंटेनर को जब्त किया गया है. जो कि शराब से भरी पड़ी है और उत्पाद विभाग के वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर पदस्थापित पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह के द्वारा बताया जा रहा है कि कल जो कंटेनर बरामद की गई थी. उसमें तकरीबन 300 पेटी शराब बरामद हुई थी. 


लेकिन, जो शराब से भरी कंटेनर को आज जब्त किया गया है. उसमें 500 से अधिक शराब की पेटियां भरी है. क्योंकि, यह कंटेनर कल के कंटेनर से बड़ी कंटेनर है. अंबाला से शराब से भरी कंटेनर लेकर चालक पटना के लिए चला था. पूछने पर उसने कहा कि उसे बताया गया था कि सभी पेटियों में दवा है. जो पटना में एक कंपनी के पास हैंड ओवर करना था. जब्त कंटेनर को थाना लाने के साथ ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

 उन्होंने यह भी बताया है कि आज जब्त कंटेनर में तकरीबन 60 से 70 लाख का शराब होने का अनुमान लगाया जा रहा है. उत्पाद विभाग के पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह वीर कुंवर सिंह सेतु पर स्थित पोस्ट पर 2 दिन पहले ही स्थानांतरण हुए हैं और 2 दिन में उनके द्वारा दो बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. इससे पूर्व उत्पाद विभाग के टीम के ऊपर कई तरह के आरोप लगते रहे हैं और जांच में कोताही बरतने का भी आरोप लगता रहा है. लेकिन, जिस तरह से 2 दिन पूर्व वीर कुंवर सिंह सेतु पर स्थित उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट पर नए पदाधिकारी का स्थापना हुआ उसके बाद से दो बड़ी कार्रवाई को अंजाम दी गई है. ऐसे में लगता है कि अब शराब तस्करों का कोई भी तरीका अपनाना पूरी तरह से विफ़ल होगा और शराब बंदी कानून को लागू कराने में वीर कुंवर सिंह सेतु पर स्थित चेक पोस्ट के उत्पाद विभाग के अधिकारियों के द्वारा अब तत्परता दिखाई जाएगी.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19