Skip to main content

उत्पाद विभाग को मिली बड़ी सफलता तकरीबन 50 लाख के विभिन्न ब्रांड के शराब के साथ 1 कंटेनर जब्त, चालक गिरफ्तार..





- दिल्ली के ओखला से मुजफ्फरपुर जा रहा था शराब का खेप.
-बिहार के सिवान का रहने वाला है गिरफ्तार कंटेनर का चालक.


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर के वीर कुंवर सिंह सेतु पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. शराब से भरी एक कंटेनर को पुलिस के द्वारा पकड़ा गया है. जिसमें 50 लाख मूल्य के शराब पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है. जो 300 पेटियों में कंटेनर में लोड था. साथ ही साथ पुलिस के द्वारा कंटेनर के चालक को भी गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ के दौरान उसने बताया है कि दिल्ली के ओखला से शराब की पेटियां किसी पाल नामक व्यक्ति के द्वारा लोड कराई गई थी तथा उक्त लोड शराब को मुजफ्फरपुर पहुंचाने के लिए वाहन लेकर चला था.

बता दें कि मुजफ्फरपुर में यह खेप पहुंचाना था. इसके लिए भाड़ा के तौर पर 60 हजार रुपए देने का बात तय हुआ था. लेकिन, वीर कुंवर सिंह सेतु बक्सर पहुंचते हीं उत्पाद विभाग के द्वारा वाहन जांच के दौरान वाहन को रोक कर चालक से कागजात आदि की मांग की गई. वह कागजात दिखाने में आनाकानी करने लगा जिस पर पुलिस को शक हुआ और स्कैनर से जांच करने पर अंदर कुछ बोतल जैसी चीज होने की जानकारी मिली. इसके बाद सील कंटेनर के सील को तोड़कर जांच किया गया तो 300 पेटियों में शराब भरी पड़ी मिली. इसके बाद  वाहन को जब्त करने के साथ हीं साथ चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ शुरू की गई. ताकि, इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा सके. 

मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए कंटेनर का नंबर HR 55 AA 0021 है तथा वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन के मालिक को भी पकड़ने का प्रयास पुलिस के द्वारा किया जाएगा तथा चालक से पूछताछ कर इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने का प्रयास भी किया जाएगा. 

इस संदर्भ में उत्पाद अधीक्षक से मिली जानकारी के मुताबिक तकरीबन 50 लाख मूल्य का विभिन्न ब्रांड का शराब कंटेनर में भरा पड़ा था. पकड़ा गया वाहन चालक सिवान जिला के रहने वाले हनीफ़ मियां का पुत्र फतेह आलम बताया जा रहा है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19