बीजेपी नेता प्रदीप राय पर पूर्व विधायक डुमरांव डॉ. अजीत ने बक्सर में पुश्तैनी भूमि पर अवैध कब्जा व जबरन निर्माण का लगया आरोप, प्रदीप राय ने भी दिया करारा जवाब।
- पीड़ित परिवार को जान माल कि धमकी देने का भी पूर्व विधायक ने लगाए आरोप. - साहस है तो आमने-सामने बैठें, सारे कागजात देखकर सत्यता पर चर्चा करें- प्रदीप राय. - सिविल कोर्ट, बक्सर में दर्ज है मामला फिर भी अवैध निर्माण कब्ज़ा है जारी. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ. अजीत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा के भूमि एवं राजस्व मंत्री भूमाफियाओं पर कार्रवाई की बात करतें है दूसरी तरफ भाजपा के नेता ही जबरन जमीन कब्जा कर रहे हैं. भाकपा (माले) के डुमराँव से पूर्व विधायक डॉ० अजीत कुमार सिंह के साथ सुदामा उपाध्याय ने जिलाधिकारी, बक्सर से मिलकर जिला मुख्यालय स्थित नया बस स्टैंड बाइपास रोड (पेट्रोल पंप के पीछे) स्थित अपनी पुश्तैनी भूमि पर अवैध कब्जा और जाली दस्तावेज़ों के आधार पर भाजपा नेता प्रदीप राय द्वारा जबरन निर्माण कार्य पर रोक लगाने एवं न्यायालय के आदेशानुसार कार्रवाई करने तथा जान-माल की रक्षा की गुहार लगायी है. पीड़ित सुदामा उपाध्याय के अनुसार खाता संख्या 71/42, प्लॉट संख्या 321/938, रकबा 6 कट्ठा भूमि उनकी पुश्तैनी संपत्ति है, जिसका न तो उनके द्वारा और न ही उनके स...