रिश्तेदार के घर से वापस अपने गांव लौट रहे बाइक सवार दम्पति के बाइक में अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर,पत्नी की हुई मौत, पति इलाजरत।
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बुधवार की देर शाम नावानगर थाना क्षेत्र के पचदरवा पुल के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दम्पति को टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों पति पत्नी बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने आनन फानन में नवानगर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुँचने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके पति का गंभीर स्थिति में इलाज शुरू हुआ। इस घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार होने में सफल रहा। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची नवानगर की पुलिस मामले की छानबीन कर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दोनों पति पत्नी इटाढ़ी से अपने रिश्तेदार के यहां से लौटकर अपने गांव बिक्रमगंज जा रहे थे। मृतका की पहचान प्रतिमा मिश्रा 45 वर्ष के रूप में हुई है। बाइक महिला का पति रवि भूषण मिश्रा चला रहे थे।नावानगर थाना क्षेत्र के पचदरवा पुल के पास पहुंचे ही थे कि बिक्रमगंज की तरफ से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर उनके बाइक में टक्कर मार दिया।आसपास के लोगों के मदद से पति-पत्नी को सड़क से उठा नजदीक ...