Skip to main content

Posts

वाहन जांच अभियान के दौरान संदेहास्पद स्थिति में अपाचे बाइक छोड़कर भागा वाहन चालक, जांच में जुटी पुलिस..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोविड-19 संक्रमण काल में जारी लॉक डाउन के दौरान बेवजह सड़कों पर निकलने वालों के विरुद्ध एवं एमवी एक्ट का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस लगातार कार्रवाई कर जुर्माना राशि वसूल रही है.  एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश के आलोक में सभी थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.  इसी क्रम में बताते चलें कि, सिमरी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष जुनेद आलम के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. वाहन जांच अभियान चलाए जाने के दौरान एक अपाचे मोटरसाइकिल चालक पुलिस को देख कर अपने दुपहिया वाहन को छोड़कर भाग निकला.  पुलिस ने भाग रहे वाहन चालक को रोकने का प्रयास किया तो वह और भी तेजी से पुलिस को चकमा देते हुए वहां से निकल भागा.  जिसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और उक्त वाहन को लेकर थाना पहुंची. थाना पहुंचने के बाद दुपहिया वाहन की अच्छी तरह से जांच की गई तो  वाहन के कागजात भी नहीं पाएगा.  सिमरी थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त मामले में वायरलेस के माध्यम से सभी थाना को इस बात की सूचना दे दी गई है. माम...

आपसी विवाद में मां बेटे को पीटा, मां ने थाना पहुंचकर चार लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के डुभकी गांव में  दो पटीदारों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. जिसमें एक महिला ने कृष्णाब्रह्म  थाने में लिखित आवेदन  देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है.  उक्त महिला ने अपने दिए गए लिखित आवेदन में बताया है कि, उसके पाटीदार एवं पाटीदार के पुत्रों के  द्वारा नहर पर दौड़ने गए उसके पुत्र को पीटा गया और नहर पर दौड़ने से मना कर दिया गया. महिला ने बताया कि उसका पुत्र फौज की तैयारी के लिए प्रतिदिन नहर पर दौड़ने जाता है. जब महिला का पुत्र घर आया तो अपनी मां से सारी बात बताई. जिसके बाद महिला बेटे के साथ मारपीट करने वाले युवकों के परिजन के पास  शिकायत लेकर पहुंची.  जहां मारपीट करने वाले युवकों के परिजनों के साथ साथ उक्त युवकों ने मिलकर मां बेटे को दोबारा पीटा. मारपीट के दौरान महिला के गले से मंगलसूत्र भी निकाल लिया गया. मारपीट के दौरान मां बेटे को काफी चोट आई है.  जिसके बाद महिला ने कृष्णाब्रह्म थाना पहुंचकर चार लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. मारपीट के मामले में लिखित आवेदन देने व...

शराब बरामदगी मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार , भेजा गया जेल..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  एक तरफ पुलिस जहां लॉक डाउन का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चला रही है. वहीं, दूसरी तरफ पुलिस के द्वारा पूर्व के मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है.  जिसमें पुलिस को सफलता भी प्राप्त हो रही है. इसी क्रम में बताते चलें कि, नावानगर की पुलिस ने पूर्व के दारू बरामदगी मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को  छापेमारी कर गिरफ्तार किया है.  गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सुनील कुमार बताया जा रहा है.  जो कि  थाना क्षेत्र के अमीरपुर के रहने वाला बताया जाता हैं. पुलिस के द्वारा  गिरफ्तार अभियुक्त के यहां से पूर्व में 82 पीस शराब बरामद की गई थी. अभियुक्त उसी मामले में फरार चल रहा था. जिसको पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्त को हिरासत में लेकर  पुलिस टीम थाना पहुंची. थाना पहुंचने के पश्चात कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया.   -  इंद्रकांत तिवारी की रिप...

अंग्रेजी शराब की खेप के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी के बावजूद भी शराब तस्करों का मनोबल धूमिल होने का नाम नहीं ले रहा है. शराब तस्कर एवं कारोबारियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने हेतु पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. जिसमें पुलिस को  लगातार सफलता भी प्राप्त हो रही है. इसी क्रम में बताते चलें कि, नया भोजपुर पुलिस ने 4 पेटी 180ml 8 पीएम टेट्रा पैक के साथ एक तस्कर को  गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर का नाम संजय गुप्ता पिता स्वर्गीय परमेश्वर साह ग्राम नया भोजपुर बताया जा रहा है.  पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उक्त धंधे बाज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि, उक्त शराब धंधेबाज के विरुद्ध सूचना प्राप्त हुई थी कि नया भोजपुर में शराब बेचने का कारोबार करता है. सूचना को आधार मानते हुए कार्रवाई कर  धंधेबाज को 4 पेटी 180ml 8पीएम अंग्रेजी शराब के  साथ गिरफ्तार किया गया.  जिसे कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया.  -  इंद्रकांत तिवारी की रिपोर्ट....

प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के ऊपर दबाव बनाना प्रेमी को पड़ा महंगा, प्रेमिका ने दर्ज कराई प्राथमिकी..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सिकरौल थाना  क्षेत्र में एक अजीबोगरीब प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. बताते चलें कि प्रेमी जोड़े में प्रेमी प्रेमिका दोनों पहले से शादीशुदा है एवं एक दूसरे का घर नजदीक होने के कारण बातचीत के दौरान इन दोनों लोगों के बीच प्रेम पनप गया. जो कि कुछ दिन तक सबकी नजरों से छुप छुपा कर चला बाद में यह मामला घरवालों को मालूम चला जिसके बाद यह मामला समाज में उजागर हो गया. इस प्रेम प्रसंग के मामले को समाज में उजागर हो जाने के बाद महिला ने लोक लाज के डर से प्रेमी से दूरी बनाना शुरू कर दिया. जो कि प्रेम में खार खाए प्रेमी को नागवार गुजरने लगा और वह महिला से पहले की तरह प्रेम प्रसंग को बनाए रखने का दबाव  बनाने लगा. प्रेमी के द्वारा महिला को बार-बार प्रताड़ित किया जाने लगा. जिस से आजिज आकर महिला ने सिकरौल थाना में जाकर थानाध्यक्ष के समक्ष लिखित आवेदन देकर प्रेमी रामजी कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. मामले में महिला ने अपने लिखित आवेदन में बताया है कि, पहले प्रेम प्रसंग चलता था. बाद में लोक लाज के डर से वह मुकर गई. जिसके बाद प्रेमी के द्वारा बार-बार प्रता...

उनवास गांव में कंचन नदी के समीप मंगलवार को मिले 30 वर्षीय युवक के शव मामले में जांच करने पहुंचे- पुलिस अधीक्षक.

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: मंगलवार 26 मई की सुबह इटाढी थाना क्षेत्र के उनवास गांव के निकट बहने वाली कंचन नदी के समीप से एक 30 वर्षीय युवक सुजीत कुमार गुप्ता की शव बरामद की गई थी. इस घटना  के जांच में पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के साथ पुलिस उपाधीक्षक सतीश कुमार एवं इटाढी थानाध्यक्ष आलोक कुमार के साथ साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे.  जांच के क्रम में  पुलिस अधीक्षक ने  परिजनों से भी पूछताछ की. हालांकि, परिजनों से कुछ विशेष जानकारी प्राप्त नहीं हुई.  फिलहाल  पुलिस अधीक्षक नदी किनारे मिले युवक के शव बरामदगी मामले का  स्वयं निगरानी कर रहे हैं.   पुलिस के द्वारा युवक के दोस्त के बारे में भी जानकारी एकत्रित की जा रही है.   पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर जांच के दौरान एवं परिजनों से पूछताछ के क्रम में कुछ ठोस जानकारी हासिल नहीं हुई है.  पुलिस के द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.  युवक बीते सोमवार की रात तकरीबन 8:00...

इटाढी थाना क्षेत्र में मंगलवार को मिले 3 शवों का पोस्टमार्टम के बाद 2 शवों को परिजनों को किया गया सुपुर्द , 1 की नहीं हो सकी पहचान..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इटाढी थाना क्षेत्र में विभिन्न जगहों से मिले तीन शवों का पोस्टमार्टम कराने के पश्चात दो शवों को परिजनों को सुपुर्द किया गया. वहीं, एक अज्ञात शव को सदर अस्पताल में रखा गया है. इटाढ़ी पुलिस अज्ञात शव के परिजनों के पहचान में जुटी है. बक्सर जिले के सभी थाना में अज्ञात शव का तस्वीर भेज दिया गया है. लेकिन,  अभी तक अज्ञात शव की पहचान नहीं हो सकी है.  इटाढी थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से मिले शव मामले में पुलिस जांच में जुट गई है.  विदित हो कि मंगलवार को  इटाढी थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव के बधार से एक अज्ञात शव को बरामद किया गया था.  जिसकी पहचान में पुलिस जुटी है.  दूसरी तरफ मंगलवार को ही इटाढी थाना क्षेत्र के उनवास गांव के कंचन नदी के समीप से एक 30 वर्षीय युवक सुजीत कुमार गुप्ता की शव बरामद की गई थी. पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. मामले की जांच गंभीरता से पुलिस कर रही है. तीसरी घटना इटाढी थाना क्षेत्र के सुक्रवलिया गांव की है. जहां एक 5 वर्षीय बच्चा खेलने के दौरान कुएं में गिर गया था. जिसे स्थानीय लो...