Skip to main content

Posts

बक्सर में श्री रुक ठाकुर बाबा के प्रांगण में नाग पंचमी के अवसर पर किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नाग पंचमी के अवसर पर बक्सर के गजाधर गंज में श्री रूक ठाकुर बाबा पूजा समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.  इस दौरान पूजा समिति के व्यवस्थापक एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा बक्सर नगर परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि नियमतुल्लाह फरीदी, वार्ड पार्षद जय तिवारी, शशि गुप्ता,सिड्डू मियां व अन्य समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों तथा तमाम पत्रकारों को भी पगड़ी बांधकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. पूरे कार्यक्रम के दौरान मंचसंचालक के तौर पर बक्सर के जाने माने उद्घोषक पिंटू सिंघानियां जो कि पूरे बिहार व अन्य जगहों पर मंचसंचालन कर चूके हैं. उनके द्वारा मंच का संचालन किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में दूर दराज से आए कलाकारों के द्वारा भक्तिमय प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों के बीच में ऐसा समा बांधा गया कि पूरे कार्यक्रम के दौरान कुर्सी छोड़ कर कोई भी दर्शक नही गए रात भर भक्ति गीतों के सागर में लोग डुबकी लगाते रहें. कार्यक्रम में शामिल कलाकारों में लोक गायक व गड़हा महोत्सव में प्रथम स्थान पाने वाले आकाश चंद कुमार, पूजा पांडेय,सोनू पांडेय, भुटाली मैन ...

धार्मिक तौर पर बक्सर को रखा गया है उपेक्षित: डॉ. राजेश मिश्रा..

                           विडियो। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: रामरेखा घाट बक्सर से जलभरी कर सोखा धाम महादेव के शिवलिंग पर  महा- रुद्राभिषेक करने हेतु प्रसिद्ध चिकित्सक राजेश मिश्रा के अगुवाई में भक्तों का एक जत्था आज रवाना हुआ. जिसमे लोगों के द्वारा भगवान भोले शंकर, सोखा बाबा की जय व अन्य देवताओं का जयकारा लगाया जा रहा था. बक्सर के स्टेशन रोड होते हुए इटाढ़ी के रास्ते यह जत्था सोखा बाबा के धाम पहुंचा.  जहां बक्सर के किला मैदान में पत्रकारों को संबोधित करते हुए चिकित्सक राजेश मिश्रा ने कहा कि भगवान रुद्र ही हमारे जीवन का कल्याण करने वाले है और वो हीं हमारे हर कष्ट व रोग दुःख को दूर करते हैं. उन्होंने कहा कि धर्म संस्कृति में हमारा बक्सर देश विदेश में खूब प्रचलित है. लेकिन यहां के राजनेताओं व प्रशासन के अनदेखा के वजह से हमारा बक्सर धार्मिक तौर पर अब भी उपेक्षित है.  उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमे बताया है कि धर्म, संस्कृति व मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही है. उन्होंने कहा कि मैं खुद एक चिकित्सक हूँ और...

सुशासन के सरकार में दबंगों का नंगा नाच, सरेआम विवाहिता से छेड़खानी विरोध करने पर मारपीट व गोलीबारी..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सूबे  के मुखिया एक तरफ जहां बिहार में अमन चैन कायम होने की बात करते हैं. वहीं, दूसरी तरफ अपराधियों का बोल बाला चरम पर है. बता दें कि अपराधियों  द्वारा किसी को गोली मारने या युवती के साथ दुष्कर्म, हत्या को अंजाम देने एवं छेड़खानी करने तथा गोलीबारी की घटना को अंजाम देने में जरा सी भी संकोच नहीं की जा रही है. ऐसे में यह कहना गलत नही होगा कि सूबे बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. गठबंधन के इस सरकार में अपराधी पूरी तरह से बेक़ाबू हो चुके हैं. उनके द्वारा सरेआम अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. बिहार की जनता अपराधियों के तांडव से दहशत के माहौल में जीने को विवश है. अपराधियों का मनोबल किस कदर बढ़ा है इसका ताजा उदाहरण बक्सर जिले के कृष्णाब्रम्हा थाना क्षेत्र में घटित एक घटना से मिल रही है. बता दें कि  कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी शाहपुर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले किसी गाँव में हुआ था. विवाहिता अपने पति के साथ अपने मायके आई हुई थी. जहां विवाहिता अपने पति के साथ कुछ जरूरी सामानों की खरीदारी हेतु टुड़ीगंज बाजार में गई थी. जहां स्थानीय गां...

रक्तदान कर NSUI व बिहार कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री की जयंती..

एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी एवं बिहार सरकार के पुर्व मंत्री स्व. पंडित जगनारायण त्रिवेदी की जयंती पर एनएसयूआइ के नेशनल कोडिनेटर  सह प्रतिनिधि बिहार कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिधी प्रशांत ओझा के अगुवाई में पुराना सदर अस्पताल  स्थित बल्ड बैंक पंहुचकर रक्तदान किया गया. रक्तदान के बाद प्रशांत ओझा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जिस आधुनिक और वैज्ञानिक सोच वाले भारत के सपने को लेकर आगे बढ़े थे उस पर मौजूदा केंद्र सरकार द्वारा कुठाराघात किया जा रहा है. अब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसजन उसी सपने को आगे ले जाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के वास्तुकार थे. जिन्होंने भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया, उनकी दूरदर्शिता का फायदा देश आज भी उठा रहा है. उनकी दूरदर्शिता ने ही भारत को मजबूत, आधुनिक राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि उन महान विभूतियों के सपनों को साकार करने के लिए रक्त का बूंद बूंद भी न्योछावर करना हो तो वह भी करने को हम सभी तैयार हैं. उनकी जन्मतिथि पर ...

मानवता शर्मसार झाड़ी में फेंकी मिली नवजात बच्ची..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में एक बार फिर ममता शर्मसार हुई है. जहां बच्ची के जन्म के कुछ देर बाद हीं मां-बाप ने उसे झाड़ियों में फेंक दिया और फरार हो गए. यह पूरी घटना धनसोई थाना क्षेत्र के जगमनपुर मोहरिया गांव का है.  बताया जा रहा है कि नवजात बच्ची शनिवार की सुबह बरामद की गई. जिसे गांव की कुछ महिलाएं जब सुबह में टहलने के लिए निकली थी तो देखा. जब महिलाओं के द्वारा झोला को बाहर निकालकर देखा गया तो उसमें एक बच्ची कपड़े में लिपटी हुई पाई गई. जो बच्ची झाड़ी में फेंकी गई थी. उसे से देखने से ऐसा लग रहा था कि वह कुछ समय पूर्व ही जन्म ली है और जन्म के बाद ही उसके मां-बाप उसे फेंक दिए हैं. बच्ची के शरीर पर खून वगैरह के धब्बे भी लगे हुए थे. स्थानीय लोगों ने उसे गांव के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ हो गई. एक परिवार के द्वारा अपनी बच्ची मानकर पालने पोसने के लिए रख लिया गया.  लेकिन, गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई तथा मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उक्त बच्ची को अपने कब्जे में लेकर चाइल्डलाइन को बुलाकर कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए...

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ ने स्टेशन परिसर से एक चोर को किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दानापुर प्रकाश कुमार पंडा के आदेशानुसार रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बक्सर द्वारा लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन "यात्री सुरक्षा" के तहत निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के दिशा निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक रमेश कुमार सिंह एवं आरक्षी करण सिंह व आरक्षी सुजीत कुमार की संयुक्त टीम द्वारा रात्रि अपराधिक गतिविधियों एवं स्टेशन परिसर में चोरी करने वाले  संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी के दौरान रात्रि समय लगभग 3:30 बजे बक्सर स्टेशन के पोर्टिको मे एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से दिखाई दिया.  जो आरपीएफ बल के सदस्यों को देखते ही स्टेशन परिसर में इधर-उधर भागने का प्रयास करने लगा. जिसे पकड़ा गया तो उसके पास एक अदद महंगा स्क्रीन टच मोबाइल फोन चोरी किया हुआ बरामद हुआ. जिस के संबंध में पूछने  पर उसने अपना नाम जिला यादव, उर्फ जितेंद्र यादव, गांव गोरा बाजार,थाना बहोरनपुर जिला आरा भोजपुर बताया. साथ ही पूछताछ के क्रम में घटना के बारे में बताया कि बक्सर स्टेशन पर रात्रि के समय पोर्टिको में यात्रियों के सोने के उपरांत मैं मौका पाकर उनके पहने हुए कपड़ों में से एवं बै...

एलबीटी कॉलेज में स्नातक का परीक्षा देने गई छात्रा का मोबाइल गुम थाना में दर्ज कराया प्राथमिकी..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर के एलबीटी कॉलेज में स्नातक का परीक्षा देने गई एक छात्रा का मोबाइल परीक्षा केंद्र पर ही कहीं गुम हो गया. इसके बाद छात्रा के द्वारा काफी खोजबीन किया गया. लेकिन, मोबाइल नहीं मिल सका. अंततः छात्रा थक हार कर घर पहुंची जहां अपने परिजनों से इस बात का जिक्र किया. परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने छात्रा के साथ जाकर लिखित आवेदन बक्सर के नगर थाना में दिया. जहां छात्रा के द्वारा अपने दिए गए लिखित आवेदन में बताया गया है कि वह एलबीटी कॉलेज में स्नातक परीक्षा देने के लिए गई थी. तभी परीक्षा केंद्र पर ही उसका मोबाईल फोन कहीं गुम हो गया जो काफी खोजबीन के बावजूद भी नहीं मिल सका जिसके बाद वह थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पहुंची है. बता दे की उक्त छात्रा का नाम आरती कुमारी पिता दिनेश कुमार बताया जा रहा है तथा छात्रा के गुम मोबाइल फ़ोन का नंबर 9771615653 जो कि एयरटेल कंपनी का सिम कार्ड लगा हुआ था. लिखित आवेदन के माध्यम से  छात्रा ने पुलिस से अपने मोबाईल की तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से खोजबीन करने का गुहार लगाने के साथ ही पुलिस को मोबाईल गुम हो जाने की ज...