Skip to main content

Posts

बाजार समिति स्थित मतगणना हॉल में शुरू हुआ मतगणना, पहले रुझान में चिलहरी पंचायत से मुखिया पद पर विभा देवी ने दर्ज की जीत..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: पँचायत चुनाव के तीसरे चरण की मतगणना बक्सर के बाजार समिति प्रांगण में कड़ी सुरक्षा के बीच प्रारंभ हो गयी है.  डुमराँव प्रखण्ड के 14  पँचायत के 200 बूथों पर 1,20,312 कुल मतदाताओं में 71,319 पुरुष  और 62,160 महिला और 1 थर्ड जेंडर मतदाताओं को मतदान करना था. जिनमें तकरीबन 62 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था.  चुनावी मैदान में 14 पंचायतों में छह पदों के लिए कुल प्रत्याशी करीब 1500 चुनाव मैदान में डटे हैं. जिनके भाग्य का फैसला का रुझान आना शुरू हो गया है.  बताया जा रहा है कि चिलहरी मुखिया विभा देवी  विजेता घोषित हुई हैं. जो कि नई प्रत्याशी हैं. बबिता देवी नजदीकी प्रतिद्वंदी हैं. दोनों प्रत्याशी के बीच मतों का अंतर 300 है.चिलहरी पंचायत से बीडीसी पद पर राधा देवी विजई घोषित की गई हैं. बताया जा रहा है कि कुशलपुर मुखिया प्रभावती देवी 1466 कुल मत  जीत दर्ज की है जो नई प्रत्याशी हैं. नजदीकी प्रतिद्वंद्वी सत्नारायण राम को कुल 1043  पीछे चल रहे हैं. मतों का अंतर दोनों प्रत्यशियों के बीच 423 है. जिला परिषद चुनाव : चिलहरी में रीना...

पंचायत चुनाव लैटेस्ट: राजपुर पूर्वी से मौली देवी बनी जिला परिषद, कैथहर कला पंचायत से चंदा देवी बनी मुखिया,जानें और जगह के भी परिणाम..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर प्रखंड के पंचायत चुनाव के मतगणना के बाद ज्यादातर पुराने मुखिया को हार का सामना करना पड़ा है. इस बार पंचायत चुनाव में जनता ने नए प्रत्याशियों के ऊपर भरोसा जताया है. जिसका परिणाम यह रहा कि कई जगहों से नए प्रत्याशियों को चुनाव में जीत मिली है. अब तक के मिली जानकारी के मुताबिक बारूपुर पंचायत में लीलावती देवी, मंगरांव पंचायत में आनंद प्रकाश सिंह, नागपुर पंचायत में शैलेंद्र सिंह, खीरी पंचायत में इंद्रावती देवी, अकबरपुर पंचायत में चिंता देवी, तियरा पंचायत में उषा देवी, राजपुर पंचायत में अनिल सिंह, हेठुआ पंचायत में ललन रजक को जीत मिला है. देवढ़िया पंचायत में कुमारी पूजा, हरपुर पंचायत में पूनम देवी राय, बन्नी पंचायत में रेहाना खातून जो कि पुराना प्रत्याशी रही है. खरहना पंचायत में जगलाल चौधरी,धनसोई पंचायत में तुलसी साह, समहुता पंचायत में रुबीना परवीन जीत दर्ज की हैं. रसेन पंचायत में अजय कुमार राम, दुल्फा पंचायत से टिंकू देवी, कैथहर कला पंचायत से चंदा देवी ने जीत दर्ज की है. सिकठी पंचायत से अनिल चौधरी को जीत प्राप्त हुई है.  जबकि जिला परिषद राजपुर पश्चिमी से न...

जानिए राजपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मतगणना के बाद किसको मिली जीत किसको करना पड़ा हार का सामना..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर प्रखंड के मतगणना की प्रक्रिया चल रही है. जिसमें कि लगातार नए प्रत्याशियों को जीत मिल रही है. इस बार लगातार विभिन्न पंचायतों के मतगणना के पश्चात पुराने प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा है. वहीं, जनता ने इस बार नए प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है. अब तक मिले परिणाम के अनुसार बारुपुर पंचायत से लीलावती देवी मंगरांव से आनंद प्रकाश सिंह नागपुर पंचायत से शैलेंद्र सिंह, खीरी पंचायत से इंद्रावती देवी, अकबरपुर पंचायत से चिंता देवी, तियरा पंचायत से उषा देवी, राजपुर पंचायत से अनिल सिंह, हेठुआ पंचायत से पुराने प्रत्याशी ललन रजक,रसेन अजय कुमार राम उर्फ अजय बैठा जीते गुदड़ी राम हारे,हरपुर पंचायत से मुखिया प्रत्याशी पूनम देवी राय ने जीत दर्ज की है. देवढ़िया पंचायत से कुमारी पूजा ने जीत दर्ज की है. बात की जाए अगर जिला परिषद पद की तो राजपुर पश्चिमी से नीलम देवी तथा राजपुर मध्य से गायत्री देवी को जीत मिली है.  अभी अन्य पंचायतों के लिए मतगणना का दौर जारी है. लगातार नए प्रत्याशियों को जीत मिल रही है तथा प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ रहा है. https://www.mygov.i...

अपडेट पंचायत चुनाव: अकबरपुर व तियरा पंचायत में नया मुखिया, लगातार बह रहा है बदलाव का बयार..

एक्सप्रेस न्यूज़, राजपुर प्रखंड के पंचायत चुनाव को लेकर लगातार मतगणना में बदलाव का बयार बह रहा है. 6 पंचायतों में पुराने प्रत्याशी चुनाव में हार का मुंह देख चुके हैं. ताजा अपडेट के अनुसार अकबरपुर पंचायत में मुखिया पद के चिंता देवी पति राजेश सिंह2440 मत से चुनाव जीत गए है. निकटतम रही प्रभावती देवी चुनाव हार गई है. इन्हें 2180 मत प्राप्त हुआ है. जबकि तियरा पंचायत मुखिया पद के निर्वाचन में रामावतार राम की पत्नी उषा देवी जीत दर्ज की है। बता दें कि अकबरपुर पंचायत के मतदाताओं में चुनाव अपडेट को लेकर गजब की बेचैनी देखी जा रही थी. लोग हाल का अपडेट न्यूज़ जानने के लिए एक दूसरे से संपर्क करते हुए नजर आ रहे थे. अब देखना यह है कि आगे चुनाव का परिणाम क्या होता है. अब तक 6 पंचायतों में हुए चुनाव के परिणाम में बदलाव की बयार ही बहते हुए नजर आया है. https://www.mygov.in/hi/covid-19

बदलाव का बहा बयार, 4 पंचायतों में नए मुखिया अन्य पंचायतों के प्रत्याशियों की बढ़ी बेचैनी..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले के राजपुर प्रखंड के चार पंचायतो के मतगणना का कार्य पूर्ण हो चुका है. जिसमें मतगणना के पश्चात खीरी पंचायत से बीरेंद्र साह, बारुपुर पंचायत से लिलावती उपाध्याय, मंगरांव पंचायत से आनंद प्रकाश उर्फ पप्पू सिंह, नागरपुर पंचायत से शैलेन्द्र यादव ने जीत दर्ज की है. लेकिन, अभी किसी को प्रमाणपत्र नहीं मिला है. चार पंचायतों में मतगणना के पश्चात अबकी बार नए प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. बदलाव का बयार ऐसा चला कि सभी पूर्व मुखिया चुनाव हार गए हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक खिरी पंचायत बीरेंद्र साह ने जीत दर्ज की है . वहीं राजपुर जिला परिषद की पश्चिमी सीट से नीलम देवी आगे चल रही हैं. जिला परिषद में अब तक चार राउंड की मतगणना संपन्न हुई है. छठे राउंड की मतगणना के पश्चात जिला परिषद के परिणाम सामने होंगे. बात करें सरपंच पद के लिए मतगणना की तो बारी पुर से सरपंच पद के लिए कस्तूरा देवी आगे चल रही है मगरांव से सरपंच पद के लिए संजय सिंह आगे चल रहे हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19

अपडेट पंचायत चुनाव : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बबन उपाध्याय की पुत्रवधु लीलावती देवी का बारुपुर मुखिया बनना तय, बीडीसी अलीशेर ने मारी बाज़ी ..

एक्सप्रेस न्यूज़ बक्सर: पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है बारुपुर पंचायत की मुखिया प्रत्याशी लीलावती देवी का मुखिया बनना लगभग तय हो गया है. वह भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बबन उपाध्याय की पुत्रवधू हैं. इसके अतिरिक्त बारूपुर पंचायत से बीडीसी अलीशेर को विजयी घोषित कर दिया गया है. मंगरांव ग्राम पंचायत की गिनती अभी जारी है बारिश के कारण लाने में देरी होने के चलते मतगणना विलंब से चल रही है. https://www.mygov.in/hi/covid-19

बेटियां कर रही है देश का नाम रौशन, डॉ. अपाला ने यूपीएससी में पाया 9 वाँ रैंक…

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: देश की बेटियां देश का नाम रोशन करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है. लगातार किसी ना किसी क्षेत्र में सफलता का परचम लहराकर बेटियां देश का नाम रोशन कर रही है. डॉ अपाला मिश्रा ने यूपीएससी ऑल इंडिया में 9 वां रैंक प्राप्त की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनके पिता मूल रूप से बस्ती के रहने वाले है और आर्मी से रिटायर्ड कर्नल हैं और माँ प्रोफेसर अल्पना मिश्र हिंदी की प्रसिद्ध कथाकार और दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली के हिंदी विभाग में प्रोफेसर हैं. भाई भी आर्मी में मेजर के पद पर है. बताते चलें कि डॉ. अपाला ने आर्मी कॉलेज से डेंटिस्ट्री की पढ़ाई की है. वे एक कुशल डेंटल सर्जन हैं. 10वीं तक उनकी शिक्षा देहरादून से हुई तथा 12 वीं उन्होंने दिल्ली से किया है.  डॉ. अपाला बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि रही हैं. इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और टाइम मैनेजमेंट है.  वे अब देश की आवाज बन कर देश हित में काम करना चाहती हैं. उन्होंने 2018 से घर पर रह कर तैयारी की और प्रतिदिन 7 से 8 घंटे पढ़ाई का लक्ष्य रखा. आज जब रिजल्ट आया तो बलिया व उनके गाँव ओझवलिया में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी....