Skip to main content

Posts

चोरी का मोबाइल इस्तेमाल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर राजकीय रेल पुलिस ने भेजा जेल..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के रहने वाले एक युवक को चोरी का मोबाइल इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई राजकीय रेल थाने की पुलिस ने की है. पकड़े गए युवक को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जिसके बाद न्यायालय के आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम रामचंद्र गुप्ता है. जिसने चोरी का मोबाइल खरीद उसका इस्तेमाल किया था. सर्विलांस के आधार पर उसकी चोरी पकड़ी गई. बख्तियारपुर के व्यक्ति ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी: थानाध्यक्ष ने बताया कि बख्तियारपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने मोबाइल चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर मोबाइल लोकेशन चौसा के रामपुर में पाया जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को रामपुर से गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि मामले में शक के आधार पर कुछ और लोगों को भी पकड़ा गया था, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. https://www.mygov.in/hi/covid-19

कुकुढा - जमुआंव मार्ग पर दिनदहाड़े अनाज व्यापारी से अपराधियों ने लूटे डेढ़ लाख रुपए, धारदार हथियार से मारकर किया जख्मी..

घायल व्यापारी की तस्वीर. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इटाढ़ी थाना क्षेत्र के जमुआंव-कुकुढा रोड में हथियारबंद बाइक सवार अपराधकर्मियों ने एक अनाज व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये छीन लिए तथा लूट के दौरान  व्यापारी के साथ अपराधियों ने बुरी तरह से मारपीट की. धारदार हथियर से मारपीट करने के पश्चात घायल अवस्था में उसे छोड़ कर भाग निकले. घटना शुक्रवार को दिन में तकरीबन तकरीबन 12:00 बजे अंजाम दी गई है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों के भाग जाने के पश्चात घायल अवस्था में किसी भी तरह से व्यापारी इटाढी थाना पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस को जानकारी देने के बाद वह इलाज के लिए अपने परिजनों के साथ बक्सर के सदर अस्पताल पहुंचा. जहां उसका इलाज चल रहा है. दिनदहाड़े हुए इस लूट की घटना के बाद घायल के परिजन काफी आक्रोशित है तथा मामले में पुलिस के द्वारा जल्द से जल्द कार्रवाई कर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं.  जब सदर अस्पताल के चिकित्सक आर.बी श्रीवास्तव से इस संदर्भ में जानकारी ली गई तो उन्होंने पहले तो यह कहा कि जिस वक्त घायल युवक इलाज के लिए आया उस वक्त वह ड्यू...

वैक्सीनेशन के साथ कोविड-19 के नियमों का सख्ती से करना होगा पालन..

- कोरोना वायरस  संक्रमण  की रोकथाम के लिए सरकार ने जारी किए हैं निर्देश. - लोगों की जरा सी लापरवाही से बढ़ सकती है संक्रमण प्रसार की सम्भवना. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोरोना वायरस के संक्रमण को समाप्त करने के उद्देश्य से जिले में वैक्सीनेशन  अभियान चल रहा है. लेकिन, अभी भी जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की संभावना समाप्त नहीं हुई है. देश के कई राज्यों में संक्रमण  का  प्रसार एक बार फिर शुरू हो चुका है. जिसको लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन संक्रमण के प्रसार को रोकने की तैयारी में जुट गया है. साथ ही, स्वास्थ्य विभाग जिलेवासियों से पूर्व की भांति कोविड-19 के सामान्य नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है. ताकि, संक्रमण के प्रसार की संभावना न उत्पन्न हो सके. इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (डीआईओ) डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया राज्य में फिलहाल कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार शुरू नहीं हुआ है. लेकिन, जिस प्रकार से लोग विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के जारी गाइडलाइन्स को लेकर उदासीन दिख रहे हैं, उसे देखकर संक्रमण के प्रसार  को नकारा नहीं जा...

किशोरियों के भविष्य के लिए सही पोषण के साथ माता-पिता को होना होगा जागरूक..

- पोषण की कमी के कारण किशोरियों में एनीमिया और कुपोषण की बढ़ती है संभावना. - वर्ष 2022 तक एनीमिया में 9 प्रतिशत की कमी लाने का रखा गया है लक्ष्य. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: किशोरावस्था में निरंतर शारीरिक एवं मानसिक बदलाव होते हैं. इसलिए इस दौरान बेहतर मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य की जरूरत बढ़ जाती है. इसको लेकर जिले में किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित है. जिनमें से एक राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना भी शामिल है. इस कार्यक्रम के तहत स्वच्छता, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, किशोरों में व्यसन, मासिक चक्र की पूर्ण जानकारी, एनीमिया के लक्षण व बचाव की जानकारी, खान-पान एवं  संतुलन आहार के बारे में परस्पर चर्चा के माध्यम से जानकारी दी जाती है. साथ ही, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर प्रत्येक बुधवार को वितरण की जाने वाली आयरन की गोलियां दी जाती हैं. यह कार्यक्रम किशोरियों के स्वास्थ्य मिशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. यह उनकी क्षमताओं का एहसास करा कर उन्हें उनके स्वास्थ्य एवं भलाई  संबंधी   फैसले लेने  में मदद  भी करती है...

बनारपुर में हुए सड़क दुर्घटना में घायल दूसरे युवक ने भी इलाज के दरमियान तोड़ा दम,ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की रखी मांग..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर में हुए सड़क दुर्घटना में इलाजरत  दूसरे युवक की इलाज के दौरान  मौत हो जाने की सूचना प्राप्त हो रही है.  सड़क दुर्घटना में घायल  एक युवक की पहले ही मौत हो चुकी थी तथा एक युवक गंभीर स्थिति में  वाराणसी में इलाजरत था. वहीं घटना में  घायल  वृद्ध की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना में घायल दूसरे युवक की मंगलवार को घटना के 3 दिन बाद इलाज के दौरान ही वाराणसी के अस्पताल में मौत हो गई. मौत की सूचना प्राप्त होने के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने कार चालक की गिरफ्तारी एवं मुआवजे की मांग को लेकर मृत युवक के शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम कर रहे लोगों का कहना है कि पुलिस के द्वारा अविलंब कार चालक को गिरफ्तार किया जाए तथा मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए.  सड़क जाम कर रहे लोगों  के द्वारा मौके पर डीएम व एसपी को बुलाने की भी मांग की गई.  परीक्षा ड्यूटी में सम्मिलित होने के कारण मौके पर अंचलाधिकारी नहीं पहुंच सके.  हालांकि मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज कुमार सि...

चोरी की बाइक के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बक्सर के सदर अस्पताल के समीप से चोरी की बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि एक युवक चोरी की बाइक के साथ सदर अस्पताल के समीप घूम रहा है. सूचना प्राप्त होने के पश्चात नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर सदर अस्पताल के समीप छापेमारी की गई तो चोरी की बाइक के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के  सोंधिला गांव के रहने वाले अजय कुमार नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया. चोरी की बाइक एवं गिरफ्तार अभियुक्त को लेकर पुलिस थाने पहुंची. जहां पूछताछ करने के पश्चात पुलिस के द्वारा उसे न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए न्यायालय के आदेश अनुसार जेल भेज दिया गया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चोरी की बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया गया. जिससे पूछताछ कर पुलिस के द्वारा चोरी की बाइक के संदर्भ में जानकारी हासिल की गई तथा कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया. https://www.mygov.in/h...

गोलीबारी के एक आरोपित को नावानगर व दानापुर की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी में किया गिरफ्तार..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: गोलीबारी के एक आरोपित को नावानगर थाना क्षेत्र  के वैना गांव से दानापुर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित का नाम प्रदीप कुमार बताया जा रहा है. दानापुर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए नवानगर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दानापुर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी के ऊपर दानापुर में गोलीबारी करने का आरोप है. बताते चलें कि युवक की गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस को देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप का माहौल उत्पन्न हो गया. दानापुर पुलिस को गिरफ्तारी में नावानगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने भी सहयोग किया. संयुक्त रूप से दोनों थाने की टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी के ऊपर दानापुर में जमीनी विवाद में हुई गोलीबारी का एक मामला दर्ज है. https://www.mygov.in/hi/covid-19