Skip to main content

Posts

राजपुर मंडल में प्रत्याशी आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान गरजे एनडीए प्रत्याशी मिथलेश तिवारी..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बुधवार को" प्रत्याशी आपके द्धार' कार्यक्रम के अंतर्गत बक्सर लोकसभा के राजपुर विधानसभा के राजपुर मंडल के भरखरा,भलुंहा,बारुपुर, राजपुर, पुरैनी, जमौली,देवढीयां,सरगांव,कजरीयां,गोधरा, नागपुर ,खिरी,कनौली,मांगोडिहरी,बसही,जलहरा,बघेलवां और रवनी के गांव और पंचायतों में जनसंपर्क एवं चौपाल के माध्यम से एनडीए समर्थित तथा भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी मिथलेश कुमार तिवारी ने मतदाताओं से संवाद कर आशिर्वाद लेने का काम किया। प्रत्याशी आपके द्धार कार्यक्रम में कार्यकर्ता और मतदाताओं द्वारा आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शामिल हो एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मिथलेश तिवारी ने कहा कि यह चुनाव मजबूत भारत, स्वतंत्र भारत और भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनानें का तथा राष्ट्र विरोधी ताकतों को जमीन से खदेड़ने का चुनाव है। भारत की बुद्धजीवी और बुद्धिमान जनता ने 10 साल पहले ही सुझ बुझ का परिचय दे कर मोदी जी को प्रधानमंत्री बना दिया है। देश आज सुरक्षित हाथों में है, इसलिए  भारत की अस्मिता के आन बान शान के लिए फिर एक बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। हिन्दुस्तान को लुटने वा...

डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ग्रामीण कार्य विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक, सड़कों के मरम्मती से सम्बंधित डीएम ने दिए कई निर्देश..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बुधवार को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में ग्रामीण कार्य विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई। कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग बक्सर को डीएवी स्कूल से आईटीआई मैदान तक कराए जा रहे पथ निर्माण को शीघ्र पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पथ निर्माण विभाग द्वारा जिले के महत्वपूर्ण पथों के चौड़ीकरण किए जाने हेतु विभाग को भेजे गए प्रस्ताव की अद्यतन  स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित सहायक अभियंता, एनएच गया एवं सहायक अभियंता, एनएच औरंगाबाद से डुमराव स्थित बाईपास रोड एवं बक्सर स्थित बाईपास रोड के प्रस्ताव की भू अर्जन के संबंध में अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर को भू अर्जन हेतु आवश्यक कार्रवाई के संबंध में निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग बक्सर एवं डुमराव को मरम्मती योग्य पथों की शीघ्र मरम्मती कराने के संबंध में निर्देश दिया गया। बैठक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभि...

विधवा महिला के साथ घर में घुसकर 2 लोगों ने किया मारपीट, गाली गलौज और छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर के महिला थाना में एक विधवा महिला के द्वारा उसके साथ घर में घुसकर मारपीट गाली गलौज और छेड़खानी करने का मामला दर्ज कराया गया है। मामला दर्ज होने के बाद महिला थाना की पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बगेन गोला थाना क्षेत्र के भादवर गांव के स्वर्गीय शैलेन्द्र सिंह की पत्नी ममता देवी जो हाल फिलहाल में बक्सर के जासो में मुकेश पाठक के घर में किराए के मकान में रहती हैं। पिछले दिनों बासुदेवा ओपी के गोविंदपुर गांव के ओमशंकर सिंह उर्फ़ सोनू सिंह और बीरेंद्र सिंह उसके घर में घुस गए और घुसते हीं महिला के साथ मारपीट और गाली गलौज करने लगे। महिला के दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार उन्होंने महिला के साथ छेड़खानी भी किया। इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने महिला थाना में पहुंचकर उक्त दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।  इधर पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपित पीड़ित महिला का रिश्तेदार हैं। दोनों हीं रिश्ते में फुआ भतीजा हैं। महिला थानाध्यक्ष ने कहा है कि पीड़िता के लिखित आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे कि प्रक्रिया शुरू कर दी गई। म...

भीषण आग ने मचाई 2 जगह तबाही, गरीबों के आशियाना व पशु चढ़े आग के भेंट..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: गर्मी में हर दिन किसी ना किसी जगह आग के कारण तबाही मच रही है। राजपुर थाना क्षेत्र के  कजरियां एवं मंगराव गांव में मंगलवार को जम के तबाही मचाई है। मंगरांव गांव के बधार में पहले आग लगी। जो धीरे धीरे विकराल रूप धारण कर लिया और फैलते-फैलते गांव के करीब जा पहुंची। गांव के बाहर झोपड़ी नुमा घरों में रहने वाले बसफोड़ व भुइयां जाती के चार-पांच परिवारों का घर आग की लपटों के भेट चढ़ गया। अंदर बंधी कई बकरियां भी जलकर मौत के आगोश में आ गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने तीन-चार घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।  इस दौरान अजय मुसहर, पिंटू मुसहर, जवाहर मुसहर, भूलन मुसहर एवं मुराही कुंवर का झोपड़ीनुमा घर जल कर राख़ हो गया। मौके पर पहुंची राजपुर की सीओ शोभा कुमारी ने उन्हें तत्काल अनुदान के रूप में तीन-तीन हजार रुपये का चेक प्रदान किया। वहीं कजरियां गांव तपती दोपहरी में आग की चिंगारी प्रतिदिन कहीं न कहीं तबाही मचा रही है। मंगलवार को राजपुर थाना के मंगरांव और कजरियां गांव में ऐसी ही घटना हुई। पहले आग मंगरांव गांव के बधार में लगी। जो ...

सड़क दुर्घटना में चली गई 2 लोगों की जान, 4 वर्षीय बच्ची सुरक्षित..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर : सडक दुर्घटना में बक्सर में दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों हीं सड़क दुर्घटना जिले में अलग अलग जगहों पर घटित हुई है। एक घटना में अपनी बेटी के यहां से लौट रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दूसरी सड़क दुर्घटना एक ट्रैक्टर चालक के साथ हुई है जो अपने हीं ट्रैक्टर के पलट जाने के कारण ट्रैक्टर के नीचे दब गया और मौत का शिकार हो गया। जानकारी मिलने के उपरांत दोनों हीं घटनाओं में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बक्सर के पुराने सदर अस्पताल में अंत्यपरिक्षण के लिए भेज दिया।  मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के चुरामनपुर के समीप हुई। सिमरी थाना क्षेत्र के पैलाडीह गांव निवासी छोटेलाल राम (45 वर्ष) उत्तर प्रदेश के लक्ष्मणपुर से अपनी पुत्री से मिलकर लौट रहे थे लौटने के दौरान हीं यह घटना घटित हुई। वह साथ में अपनी नतिनी को भी बाइक पर बैठा कर ला रहे थे. इसी बीच चुरामनपुर के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे कि मौके पर ही उनकी मौत गई। जबकि उनकी चार वर्षीय नतिनी सुरक्षित है। इसके अतिरिक्त मंगलवार की देर शाम...

प्रत्याशी आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत चौसा मण्डल के विभिन्न गाओं का एनडीए प्रत्याशी मिथलेश तिवारी ने किया दौरा, फूल बरसा के लोगों ने किया स्वागत..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर : प्रत्याशी आपके द्धार' कार्यक्रम के अंतर्गत बक्सर विधानसभा के चौसा मंडल के रामपुर,तिवाय,निकृश,सगरा,डिहरी, जलीलपुर,सिकरौल, पलिया,सौरी, राजापुर, गोसाईंपुर,ओरा,कुसुरुपा तथा सरेंजा के गांव और पंचायतों में जनसंपर्क कर एनडीए प्रत्याशी मिथलेश कुमार तिवारी ने आशिर्वाद लेने का काम किया।  जनसंपर्क अभियान में जगह जगह कार्यकर्ता और मतदाताओं द्वारा आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शामिल हो एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मिथलेश तिवारी ने कहा कि यह चुनाव सुरक्षित भारत, मजबूत भारत और भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनानें का चुनाव है। देश की जनता ने आज से 10 साल पहले ही सुझ बुझ का परिचय मोदी जी को प्रधानमंत्री बना कर दिया है। देश आज सुरक्षित हाथों में है, इसलिए  भारत की आन बान शान के लिए फिर एक बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है।आज कभी न मिलने वाले, हिन्दुस्तान को लुटने वाले सभी बटोरुआ दल अपने अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए एकजुट हो कर मोदी जी को हराना चाहते हैं। लेकिन, यह तय है की देश और बक्सर की जनता ऐसा होंने नही देंगी। इण्डी गठबंधन मे जहां लालू यादव अपनें पुरा परिवार को सेट कर...

अपर समाहर्ता ने कार्यालय कक्ष में आयोजित की राजस्व सम्बंधित कार्यों, कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर : मंगलवार को अपर समाहर्ता बक्सर कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी कार्यों, कार्यक्रमों एवं योजनाओं से संबंधित बैठक कार्यालय कक्ष में की गई। अपर समाहर्ता द्वारा सभी अंचलाधिकारी के लिए विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति, दाखिल-खारिज (विशेष रूप से अंचल स्तर पर 63 एवं 21 दिनों से ज्यादा लंबित मामलें), आधार सीडिंग (रैयत का जमाबंदी, आधार नम्बर के साथ जोड़ना), परिमार्जन (रैयत के जमाबंदी में किसी प्रकार का संशोधन कार्य), अभियान बसेरा-2 (सुयोग्य श्रेणी के भूमिहीन व्यक्तियों के लिए BPPHT एवं बिहार सरकार की भूमि उपलब्ध कराना), भू-लगान की वसूली, आर.टी.पी.एस एवं लोक शिकायत निवारण के तहत लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन एवं 319A मोहनियाँ-रामगढ-चौसा-बक्सर से संबंधित योजनाओं की समीक्षा विस्तार से किया गया। जमाबंदी का आधार सीडिंग संबंधी कार्य बेहद असंतोषजनक है। अंचलाधिकारी द्वारा प्रगति लाने हेतु गंभीरतापूर्वक प्रयास नहीं किये जाने के कारण अपेक्षित प्रगति नहीं है। अंचल चौगाई, बक्सर, डुमराँव, सिमरी एवं केसठ का प्रगति जिला के अन्य अंचलों के अपेक्षा सबसे क...